हिंदी
प्रतीकात्मक छवि
Aligarh: अलीगढ़ में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 25 मई को कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी बोर्ड के विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है।
मौसम विभाग ने आगामी दिनों में जिले में तेज गर्मी और लू चलने की आशंका जताई है। इसी चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया। जिला प्रशासन का कहना है कि लगातार बढ़ता तापमान बच्चों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।
डीएम ने कहा कि भीषण गर्मी के कारण विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने के दौरान तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे मौसम में बच्चों की तबीयत बिगड़ने का खतरा बढ़ जाता है। इसी वजह से एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया गया है।
जिलाधिकारी ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से अपील की है कि बच्चे अनावश्यक रूप से धूप में बाहर न निकलें। साथ ही बच्चों को पर्याप्त पानी, हल्का भोजन और जरूरी सावधानियां उपलब्ध कराने को कहा गया है। प्रशासन ने लोगों से हीटवेव को लेकर सतर्क रहने की अपील भी की है।
Location : Aligarh
Published : 24 May 2026, 3:17 PM IST