Heat Wave in UP: अलीगढ़ में 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, डीएम ने घोषित किया अवकाश
अलीगढ़ में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 25 मई को कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी बोर्ड के विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है।