
हाथरस नगर पालिका में बड़ा प्रशासनिक धमाका (Img: Dynamite News)
Hathras: उत्तर प्रदेश सरकार ने हाथरस नगर पालिका परिषद की चेयरमैन श्वेता चौधरी के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार तत्काल प्रभाव से सीज कर दिए हैं। शासन के इस फैसले के बाद नगर पालिका परिषद में हड़कंप मच गया है और राजनीतिक व प्रशासनिक हलकों में इस कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
जानकारी के अनुसार, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन टेंडर में कथित अनियमितताओं की शिकायत शासन तक पहुंची थी। शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई गई, जिसके बाद शासन स्तर से चेयरमैन के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज करने के आदेश जारी किए गए।
ये भी पढ़ें - Hathras: खेत में पानी के विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, दम्पति पर हमला, फायरिंग का भी आरोप
आदेश लागू होते ही नगर पालिका परिषद में हलचल बढ़ गई। इस कार्रवाई के बाद नगर पालिका के कामकाज और आगामी प्रशासनिक निर्णयों पर भी सभी की नजर बनी हुई है। वहीं, राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में इस फैसले को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
ये भी पढ़ें - Hathras: संपूर्ण समाधान दिवस में अचानक पहुंचीं मंडलायुक्त, स्टॉलों का निरीक्षण करते ही अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश
Location : Hathras
Published : 5 August 2026, 7:31 PM IST