घर के आंगन में खेल रही थी लाडली और पलभर में उजड़ गई दुनिया, हाथरस की इस दर्दनाक घटना ने झकझोर कर रख दिया दिल

घर में खेल रही 10 साल की बच्ची अचानक जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, लेकिन मौत की वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 13 September 2026, 5:18 PM IST

Hathras: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गढ़ी जैनी गांव में रविवार को एक 10 वर्षीय बच्ची की अचानक मौत से परिवार में मातम छा गया। बच्ची घर में खेल रही थी। इसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़ी और बेहोश हो गई। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

खेलते-खेलते अचानक बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार, गढ़ी जैनी निवासी मनमोहन की 10 वर्षीय बेटी रविवार को घर में खेल रही थी। इसी दौरान अचानक वह गिर गई और कुछ ही पलों में अचेत हो गई। बच्ची की हालत देखकर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोग उसे लेकर तुरंत जिला अस्पताल रवाना हुए।

हाथरस में अपराधियों की पहचान का बदलेगा तरीका, अब एक फिंगरप्रिंट खोल सकता है अपराध का पुराना राज

डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत बताया

परिजन बच्ची को लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों की ओर से बच्ची को मृत बताए जाने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। अचानक हुई इस मौत से परिजन सदमे में हैं।

अस्पताल ने पुलिस को दी सूचना

घटना की जानकारी अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी। हालांकि, परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के बच्ची के शव को अपने साथ घर ले गए। बच्ची की अचानक मौत को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।

हाथरस मेले में तड़का लगाने आ रहे हैं मशहूर सिंगर काका! वीडियो जारी कर खुद दी खुशखबरी, उमड़ेगा जनसैलाब

मौत की वजह अब भी स्पष्ट नहीं

बच्ची की मौत किस कारण से हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। अचानक गिरने और अस्पताल पहुंचते ही मौत होने के कारण घटना को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस जांच और उपलब्ध चिकित्सकीय जानकारी के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Location :  Hathras

Published :  13 September 2026, 5:18 PM IST