हरदोई में 13 साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी हत्यारोपी विपिन कुमार सिंह को यूपी STF ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हत्या के दो मामलों में वांछित था और रिश्तेदारों से मिलने हरदोई आया था, जहां STF ने जाल बिछाकर उसे दबोच लिया।

गिरफ्त में आरोपी
Hardoi: हत्या के एक पुराने और सनसनीखेज मामले में 13 साल से फरार चल रहे इनामी आरोपी को आखिरकार पुलिस ने दबोच लिया। लंबे समय से अलग-अलग राज्यों में छिपकर फरारी काट रहा अपराधी पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। जैसे ही STF को उसकी हरदोई में मौजूदगी की भनक लगी, टीम ने जाल बिछाया और कुछ ही देर में उसे पकड़ लिया।
उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स के अफसरों ने बताया कि इन दिनों प्रदेश में फरार और इनामी अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत STF को हरदोई के शाहाबाद थाने में दर्ज हत्या के मामले में वांछित आरोपी विपिन कुमार सिंह की तलाश थी। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
हरदोई के जिलाधिकारी अनुनय झा समेत यूपी के 5 डीएम होंगे सम्मानित; देखिये सूची, जानिए उपलब्धि
अफसरों ने बताया कि STF को इनपुट मिला था कि फरार आरोपी अपने रिश्तेदारों और करीबी लोगों से मिलने हरदोई आने वाला है। सूचना मिलते ही टीम ने शाहाबाद थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर दी। जैसे ही आरोपी इलाके में पहुंचा। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास उसे दबोच लिया।
पूछताछ में सामने आया कि साल 2008 में गांव के ही मुन्ना सिंह के साथ आरोपी का पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान मुन्ना सिंह की हत्या हो गई थी। इस मामले में विपिन सिंह और उसके भाई भी आरोपी बनाए गए थे।
जनता दर्शन में उमड़ रही भीड़, क्या जमीनी स्तर पर अटक रहा है न्याय? हरदोई में जमीन विवादों की भरमार
कुछ समय तक जेल में रहने के बाद वे जमानत पर बाहर आ गए थे। लेकिन साल 2013 में मुन्ना सिंह के भाई गुड्डू सिंह की भी हत्या हो गई। इस मामले में भी विपिन सिंह और उसके साथियों का नाम सामने आया। इसके बाद से ही आरोपी फरार हो गया और अलग-अलग राज्यों में छिपकर रह रहा था।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी विपिन कुमार सिंह के खिलाफ हत्या, गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी।