
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान (Img: Dynamite News)
Hamirpur: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए गए। इन कैंपों में बूथ लेवल अधिकारी (BLO) सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मौजूद रहकर पात्र नागरिकों के आवेदन ले रहे हैं। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रह जाए।
विशेष कैंपों के दौरान जिलाधिकारी अशोक कुमार और अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मतदाता पंजीकरण से जुड़ी प्रक्रिया की जानकारी ली। इस दौरान 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके कई युवक-युवतियों ने मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन किया।
हमीरपुर में दलित युवक पर चाकू से हमले का आरोप, जातिसूचक गालियां देने की शिकायत
प्रशासन ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरकर आवेदन करें। इसके लिए मतदान केंद्रों पर तैनात बीएलओ से संपर्क किया जा सकता है। विशेष कैंप के जरिए नए मतदाताओं को पंजीकरण का अवसर दिया जा रहा है।
हमीरपुर: पीएम आवास योजना में धांधली: अपात्रों के चयन और रिश्वतखोरी के खिलाफ डीएम से न्याय की मांग
प्रशासन के अनुसार, आगामी 24 अक्टूबर को भी जिले के मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों के माध्यम से पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का मौका मिलेगा। प्रशासन ने नागरिकों से अभियान में भाग लेने और समय रहते अपना पंजीकरण कराने की अपील की है।
Location : Hamirpur
Published : 17 October 2026, 3:24 PM IST