हिंदी
आशा कार्यकर्ताओं ने दी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी (Img: Dynamite News)
Hamirpur: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। लंबे समय से लंबित मांगों का समाधान नहीं होने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है। आशा हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द फैसला नहीं लिया गया, तो वे अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का रास्ता अपना सकती हैं।
आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि लखनऊ के इको गार्डन में धरना-प्रदर्शन करने के बावजूद उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ है। इसी वजह से संगठन ने अब आंदोलन को आगे बढ़ाने की तैयारी की है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए और लंबे समय से उठाई जा रही मांगों का जल्द समाधान होना चाहिए।
संगठन की ओर से इस संबंध में कार्य बहिष्कार का नोटिस भी जारी किया गया है। अब कार्यकर्ताओं की नजर शासन और प्रशासन के अगले कदम पर है।
ये भी पढ़ें- UP Election 2027: चुनाव से पहले BJP को झटका! BJP-BSP के कई नेताओं ने थामा अखिलेश यादव का हाथ
संगठन के आह्वान पर प्रदेशभर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) पर आशा बहुएं और संगिनियां हाथों में काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराएंगी। इस विरोध के जरिए कार्यकर्ता अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाना चाहती हैं। संगठन ने स्पष्ट किया है कि मांगों का समाधान जल्द किया जाना चाहिए, ताकि आंदोलन को अनिश्चितकाल तक बढ़ाने की नौबत न आए।
आशा कार्यकर्ताओं ने साफ संकेत दिया है कि अगर उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती है, तो वे अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार कर सकती हैं। आशा कार्यकर्ता ग्रामीण और शहरी इलाकों में स्वास्थ्य जागरूकता, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, टीकाकरण और अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
ये भी पढ़ें- Hamirpur: हाथों में गुलाब का फूल लेकर DM के पास पहुंचे छात्र, स्कूल के प्रधानाचार्य पर लगाए गंभीर आरोप
आशा हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन ने शासन और प्रशासन से अपील की है कि कार्यकर्ताओं की मांगों पर जल्द फैसला लिया जाए। मंजू सिंह और सितारा बन्नो सहित आशा कार्यकर्ताओं ने भी अपनी समस्याओं को लेकर आवाज उठाई है।
Location : Hamirpur
Published : 16 October 2026, 3:16 PM IST
Topics : Asha Workers Protest hamirpur news UP News