छात्रों पर लाठीचार्ज बर्दाश्त नहीं! हमीरपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

हमीरपुर में अधिवक्ताओं ने नीट पेपर लीक और जंतर-मंतर पर छात्रों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। धरने के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजकर कई अहम मांगें उठाई गईं।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 23 July 2026, 6:17 PM IST
google-preferred

Hamirpur: हमीरपुर जिले में गुरुवार को अधिवक्ताओं ने नीट पेपर लीक और दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने पहले बस स्टैंड रोड पर धरना दिया और बाद में कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने परीक्षा व्यवस्था की निष्पक्षता और छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

अधिवक्ताओं का कहना था कि जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राएं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रख रहे थे, लेकिन उनके साथ कथित तौर पर बल प्रयोग किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने लाठीचार्ज किया और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार भी हुआ।

ये भी पढ़ें- जंतर-मंतर लाठीचार्ज और पेपर लीक के खिलाफ बलरामपुर में फूटा आक्रोश, सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता

उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी कहा कि छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें- पहले रोटी मांगी… फिर देखते ही देखते बन गया रणक्षेत्र, भाजपा कार्यकर्ता के बीच चले लात-घूंसे

शिक्षा व्यवस्था पर जताई चिंता

अधिवक्ता संघ ने कहा कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उनका मानना है कि परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और भरोसेमंद बनाया जाना चाहिए, ताकि मेहनत करने वाले छात्रों का विश्वास बना रहे। प्रदर्शन के अंत में अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर छात्रों से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से कदम नहीं उठाए गए, तो आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आवाज बुलंद की जाएगी।

Location :  Hamirpur

Published :  23 July 2026, 6:17 PM IST

Related News

Advertisement