
सड़क के बीच लेटी युवती (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट का एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की सड़क के बीचों-बीच लेटी हुई है। इस मामले में डाइनामाइट न्यूज़ की टीम ने बिसरख थाना प्रभारी से बात की। बातचीत के दौरान थाना प्रभारी ने घटना के बारे में सबकुछ बताया।
वायरल वीडियो में युवती सड़क पर लेटी नजर आ रही है। उसके हाथ में सिगरेट दिखाई दे रही है। जबकि उसके पास शराब की बोतल भी रखी हुई है। वीडियो में युवती लगातार चिल्लाती और हंगामा करती दिख रही है।
जब डाइनामाइट न्यूज़ की टीम ने बिसरख थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि यह घटना कुछ दिनों पुरानी है। हंगामा करने वाली 32 वर्षीय युवती ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित Amrapali River View में रहती है। बताया गया कि युवती शराब के नशे में थी और इसी दौरान वह सड़क पर पहुंचकर हंगामा करने लगी। उसके सड़क पर लेटने की वजह से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई और कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई।
थाना प्रभारी ने आगे बताया कि युवती के व्यवहार से परेशान लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिसरख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिसकर्मियों ने युवती को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
Greater Noida: भजन गायक कन्हैया मित्तल ने साउंड ऑपरेटर पर ठोका 10 करोड़ का केस, जानें पूरा मामला
उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवती को कोतवाली लाया और उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा चुकी है।
Location : Noida
Published : 22 June 2026, 6:10 PM IST