समाजवादी पार्टी के ऐलान के बाद नॉलेज पार्क में तनाव का माहौल, ग्रेटर नोएडा की GL बजाज यूनिवर्सिटी पर पुलिस का सख्त पहरा

समाजवादी पार्टी के ऐलान के बाद ग्रेटर नोएडा की GL बजाज यूनिवर्सिटी के बाहर अचानक पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। प्रदर्शन की घोषणा के बाद माहौल बदल गया और कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया। आखिर ऐसा क्या हुआ कि प्रशासन को पहले ही सख्त कदम उठाने पड़े? जानिए पूरा अपडेट।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 29 June 2026, 12:10 PM IST

Noida: गौतमबुद्ध नगर समाजवादी पार्टी आज ग्रेटर नोएडा में स्थित जीएल बजाज यूनिवर्सिटी के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले है। समाजवादी पार्टी छात्र सभा के अध्यक्ष मोहित नागर के नेतृत्व में यह प्रदर्शन होने वाला है, लेकिन उससे पहले ही पुलिस एक्टिव मोड में आ गई है। पुलिस ने मौके पर पहरा सख्त कर दिया है। कुछ लोग मौके पर प्रदर्शन करने के लिए आए, लेकिन पुलिस ने उनको तुरंत हिरासत में ले लिया।

यूनिवर्सिटी प्रशासन पर गंभीर आरोप

दरअसल, समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि जीएल बजाज यूनिवर्सिटी में एडमिशन के नाम पर वसूली की जा रही है। इससे बच्चों पर काफी फर्क पड़ रहा है। मोहित नागर ने आरोप लगाया है कि डोनेशन के नाम पर दलाली हो रही है, जिसको समाजवादी पार्टी कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी। यूनिवर्सिटी की नीतियों के खिलाफ यह प्रदर्शन किया जा रहा है।

Location :  Noida

Published :  29 June 2026, 11:56 AM IST