
गोला कोतवाली (सोर्स: डाइनामाइट न्यूज़)
Gorakhpur News: गोला थाना क्षेत्र के बारानगर गांव में बुधवार देर शाम रास्ते में घेरकर एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी-डंडा, चाकू और सरिया से हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में शुक्रवार को मुकदमा दर्ज हुआ है।
क्या है पूरी खबर?
मिली जानकारी के अनुसार ,बारानगर निवासी सत्यप्रकाश पुत्र स्वर्गीय मिठीलाल ने गोला थाने में लिखित तहरीर देकर बताया कि वह बुधवार की शाम अपने पुराने घर से नए मकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला गौतम पुत्र खेदू उनसे गाली-गलौज करने लगा। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने अपने भाइयों और साथियों को मौके पर बुला लिया।
पीड़ित के परिवार के सदस्यों के साथ भी मारपीट
पीड़ित के अनुसार, इसके बाद सभी आरोपियों ने मिलकर उन्हें रास्ते में घेर लिया और लाठी-डंडा, चाकू व सरिया से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, लेकिन इसी बीच आरोपी पक्ष के अन्य लोग साहिल पुत्र रणविजय, जित्तू पुत्र खेदू और राहुल पुत्र पूजन भी मौके पर पहुंच गए और पीड़ित के परिवार के सदस्यों के साथ भी मारपीट करने लगे।
ब्रह्म स्थान में ये गलती पड़ सकती है भारी! जानिए घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के सही तरीके
जान से मारने की धमकी
घटना के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर गोला पुलिस मौके पर पहुंची और घायल का हाल-चाल लिया। बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
आरोपियों को किया गिरफ्तार
थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 115(2), 118(1), 126(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Location : Gorakhpur
Published : 10 April 2026, 4:54 PM IST