हमारी मांगे पूरी करो वरना काम ठप! गोरखपुर में टोल कर्मियों का फूटा गुस्सा
गोरखपुर के भगवानपुर टोल प्लाजा पर कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि और समय पर भुगतान की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। “काम ठप कर देंगे” जैसे नारों के साथ कर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा। लंबे समय से वेतन संबंधी समस्याओं से परेशान कर्मचारी धरने पर बैठ गए और प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश जताया।
Gorakhpur: लिंक एक्सप्रेसवे स्थित भगवानपुर टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारियों का आक्रोश सोमवार को खुलकर सामने आ गया। वेतन वृद्धि, समय पर वेतन भुगतान, भोजन व्यवस्था और स्थानीय कर्मचारियों के साथ कथित भेदभाव को लेकर टोल कर्मियों ने प्रदर्शन करते हुए प्रबंधन के खिलाफ आवाज बुलंद की। कर्मचारियों ने टोल मैनेजर और प्रोजेक्ट डायरेक्टर को संबोधित ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की है। (Img: Dynamite News)
2 / 5
प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि टोल प्लाजा पर कार्यरत स्थानीय कर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उनका कहना है कि बाहरी कर्मचारियों की तुलना में स्थानीय कर्मचारियों को वेतन और सुविधाओं में भारी असमानता का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि उनसे लगातार 12 घंटे तक ड्यूटी कराई जाती है, लेकिन उसके अनुरूप वेतन और सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। (Img: Dynamite News)
3 / 5
गोरखपुर में कर्मचारिओं का विरोध प्रदर्शन
4 / 5
कर्मचारियों ने समय पर वेतन भुगतान का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उनका कहना है कि कई बार वेतन निर्धारित समय पर नहीं मिलता, जिससे आर्थिक संकट खड़ा हो जाता है। उन्होंने मांग की कि प्रत्येक माह 5 से 7 तारीख के बीच वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए ताकि कर्मचारियों को उधारी और मानसिक तनाव से राहत मिल सके। (Img: Dynamite News)
5 / 5
भोजन व्यवस्था को लेकर भी कर्मचारियों में नाराजगी दिखाई दी। उनका कहना है कि लंबी ड्यूटी के दौरान उचित भोजन की व्यवस्था नहीं होने से उन्हें घंटों भूखे रहकर काम करना पड़ता है, जिसका असर स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। कर्मचारियों ने साफ कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के बाद टोल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। (Img: Dynamite News)