मकान से लगातार गायब हो रहा था सरिया, आखिर सामने आ गई पूरी सच्चाई

एम्स थाना पुलिस ने निर्माणाधीन मकान से लोहे की सरिया चोरी की घटना का खुलासा किया। पुलिस ने  दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई 23 लोहे की सरिया तथा घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद किया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 30 June 2026, 2:36 AM IST

gorakhpur: एम्स थाना पुलिस ने निर्माणाधीन मकान से लोहे की सरिया चोरी की घटना का खुलासा किया। पुलिस ने  दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई 23 लोहे की सरिया तथा घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में नई धाराएं भी बढ़ा दी गई हैं।

पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के दौरान यह सफलता मिली। पुलिस टीम ने थाना एम्स पर दर्ज मुकदमा संख्या 172/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता से संबंधित मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। बरामदगी के बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी भी की गई।

गोरखपुर में हैरान करने वाला मामला, आधी रात को नाबालिग किशोरी को भगा ले गया युवक

पुलिस के अनुसार, 13 जून 2026 को थाना क्षेत्र स्थित एक निर्माणाधीन मकान से अज्ञात चोरों ने 23 लोहे की सरिया चोरी कर ली थी। प्रत्येक सरिया की लंबाई लगभग 10 फीट थी। पीड़िता की तहरीर पर थाना एम्स में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।

गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपी शशि प्रताप सिंह मूल रूप से कुशीनगर जिले के हाटा थाना क्षेत्र के मोहमदा जमीन सिकरिया गांव का निवासी है और वर्तमान में गोरखपुर के गोकुलपुरम, नंदानगर में रह रहा था। दूसरा आरोपी बबलू पासवान थाना एम्स क्षेत्र के दरगहिया का निवासी है।

जब्त सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई सभी 23 लोहे की सरिया बरामद कर ली हैं। साथ ही चोरी की घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे पहले भी ऐसी घटनाओं में शामिल रहे हैं या नहीं।

देश भर में फर्जी कंपनियां खोलकर करोड़ों की ठगी और यूपी तक दहशत, पुणे से मास्टरमाइंड गिरफ्तार; जानिये कैसे चलता था गोरखधंधा

कार्रवाई में शामिल टीम

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी, चौकी प्रभारी झरना टोला उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र पाण्डेय, हेड कांस्टेबल हरेंद्र प्रसाद, कांस्टेबल मुरली यादव, विशाल यादव तथा आरक्षी आयुष सिंह की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने कहा कि जिले में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Location :  Gorakhpur

Published :  30 June 2026, 2:18 AM IST