गोरखपुर: सड़क पर स्टंटबाजी पड़ी भारी, गुलरिहा पुलिस की कार्रवाई में 3 युवक हिरासत में

जनपद में सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गुलरिहा पुलिस ने स्टंटबाजी करने वाले युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पढिए पूरी खबर

Updated : 19 April 2026, 9:33 PM IST

गोरखपुर: जनपद में सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गुलरिहा पुलिस ने स्टंटबाजी करने वाले युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा नियमित चेकिंग के दौरान सड़क पर मोटरसाइकिल से खतरनाक स्टंट कर रहे तीन युवकों को पकड़ लिया गया। इस दौरान उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए तीनों मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया गया।

क्या है पूरी खबर?

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए युवकों की पहचान मोनू निषाद पुत्र जगदीश निषाद, विपिन जायसवाल पुत्र रामभजन जायसवाल तथा राजकुमार प्रजापति पुत्र रामकरन प्रजापति के रूप में हुई है। तीनों आरोपी थाना गुलरिहा क्षेत्र के जंगल हरपुर कोइरी टोला के निवासी हैं। चेकिंग के दौरान ये युवक सड़क पर तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए खतरनाक स्टंट कर रहे थे, जिससे वहां से गुजर रहे राहगीरों की जान को खतरा उत्पन्न हो रहा था।

तीनों युवकों को हिरासत में

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष गुलरिहा के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया और उनके विरुद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई की। साथ ही, घटना में प्रयुक्त तीनों मोटरसाइकिलों को भी सीज कर दिया गया।

बदायूं में दिल दहला देने वाली वारदात: पिता ने ही रच दी 10 वर्षीय बेटे की हत्या की साजिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

लोगों के खिलाफ कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क पर स्टंटबाजी करना न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है। ऐसे कृत्यों से दुर्घटनाओं की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

गोरखपुर में इंगेजमेंट शूट के नाम पर ठगी गैंग का भंडाफोड़, 12 गिरफ्तार

उन्होंने आम जनता, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे सड़क पर इस प्रकार के खतरनाक स्टंट करने से बचें और यातायात नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Location :  Gorakhpur

Published :  19 April 2026, 9:33 PM IST