
गोरखपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल (Img: AI Generated Image)
Gorakhpur: गोरखपुर पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से जारी आदेश के तहत 22 उपनिरीक्षकों (SI) और एक आरक्षी का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। कई थाना क्षेत्रों और पुलिस चौकियों के प्रभारियों की जिम्मेदारियां बदल दी गई हैं। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बिना देरी किए नई तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी सूची के अनुसार उपनिरीक्षक ओम प्रकाश गुप्ता को पुलिस लाइन से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पीआरओ बनाया गया है। वहीं राजेन्द्र कुमार को पीपीगंज से धर्मशाला चौकी, आभांश मिश्रा को सहजनवा से जंगल कौड़िया चौकी, रजनीश मिश्रा को चौरी-चौरा से डुमरीखास चौकी और अनीश सिंह को पिपराइच से बैलो चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
कस्टडी कामकाजी मां को तो अकेले पिता क्यों उठाए सारा खर्च? इलाहाबाद हाई कोर्ट ने तय किया नया नियम
इसी तरह आदित्य उपाध्याय को रहमतनगर से जंगल धूषण चौकी, आनन्द उपाध्याय को रामगढ़ताल से रहमतनगर, शशिकिरण सिंह को कौव्वाबाग, रजत त्रिपाठी को नथमलपुर, आलोक शुक्ला को एयरफोर्स चौकी तथा अनूप सिंह को पुलिस लाइन से गजपुर चौकी भेजा गया है।
तबादला सूची में देशराज सरोज को पादरी बाजार, पंकज कुमार को सूर्यविहार, आदर्श पाण्डेय को घघसरा, अंकुर सिंह को बरही, आशुतोष कुमार वर्मा को चीनीमील, शालिनी पाण्डेय को जाफराबाजार, जयप्रकाश त्रिपाठी को पटनाघाट, हरिओम सिंह को नौकायान और राजेन्द्र सिंह को हरनही चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा विनोद राय को सम्मन सेल से पैरवी हाईकोर्ट, सम्मन सेल में स्थानांतरित किया गया है। वहीं आरक्षी प्रवीण त्रिपाठी को रामगढ़ताल थाने से पैरवी हाईकोर्ट, सम्मन सेल में तैनाती दी गई है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह तबादला पूरी तरह जनहित को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इसका उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाना, पुलिस की कार्यप्रणाली में गति लाना और जवाबदेही बढ़ाना है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें ताकि पुलिस व्यवस्था प्रभावित न हो।
Location : Gorakhpur
Published : 17 July 2026, 1:29 PM IST