

गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण करते हुए थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने एक बड़े चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया।
लोगों ने थानाध्यक्ष का किया स्वागत
Gorakhpur: गोरखपुर जनपद के दक्षिणांचल क्षेत्र में बीते कुछ महीनों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया था। हर व्यक्ति अपने घर को असुरक्षित मानते हुए भयभीत था। हालात इतने गंभीर थे कि एक ही रात में कई घरों को चोर निशाना बना लेते थे।
क्षेत्रीय नागरिकों का भरोसा पुलिस व्यवस्था से उठ चुका था। लेकिन खजनी थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने इस चुनौती को स्वीकार करते हुए अपनी कुशल रणनीति और कड़ी मेहनत से न सिर्फ इस सिलसिले को तोड़ा, बल्कि एक संगठित चोर गिरोह का पर्दाफाश कर क्षेत्रवासियों को राहत की सांस लेने का मौका दिया।
गोरखपुर के तीन उभरते सितारों का राष्ट्रीय बैडमिंटन टीम में चयन, दिल्ली में दिखाएंगे दम
9 सितंबर की रात थानाध्यक्ष अनूप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक सुनियोजित और सटीक अभियान के तहत चोर गिरोह पर कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान गिरोह के कई सदस्य पुलिस की गिरफ्त में आए, जिनके द्वारा क्षेत्र में चोरी की अनेक वारदातों को अंजाम दिया गया था। यह ऑपरेशन पुलिस के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ, जिससे अपराधियों में खौफ का माहौल बन गया।
गोरखपुर में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक, सीडीओ ने बैंकों को दी सख्त चेतावनी
इस सफलता के बाद संतकबीर नगर और बस्ती जिलों से दर्जनों समाजसेवी खजनी पहुंचे और थानाध्यक्ष अनूप सिंह का जोरदार स्वागत किया। समाजसेवियों ने पुष्पगुच्छ और सम्मान चिन्ह भेंट कर थानाध्यक्ष की निष्ठा और बहादुरी को सलाम किया।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने कहा, “जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इसी विश्वास के बल पर हमने इस गिरोह को पकड़ा। अब किसी भी नागरिक को रात में डरकर सोने की आवश्यकता नहीं है। पुलिस आपके साथ है।”
खजनी क्षेत्र जो कभी अपराधियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बन चुका था, अब पुलिस की सख्ती और सतर्कता के चलते उनके लिए भय का केंद्र बन चुका है। पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने की दिशा में यह अभियान एक महत्वपूर्ण कदम है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह और उनकी टीम की यह सफलता गोरखपुर पुलिस के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है।