गोरखपुर में घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की एंड्रॉयड मोबाइल, 5300 रुपये नकद, वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल तथा ताला तोड़ने में प्रयुक्त पिलास और हथौड़ी बरामद की गई है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 23 July 2026, 2:18 AM IST

Gorakhpur: रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की एंड्रॉयड मोबाइल, 5300 रुपये नकद, वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल तथा ताला तोड़ने में प्रयुक्त पिलास और हथौड़ी बरामद की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय चोरी करने वाले गिरोहों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी सफलता मानी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ताल के नेतृत्व में चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में उपनिरीक्षक अंकुर सिंह, उपनिरीक्षक कुश कुमार राय एवं पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन साहनी पुत्र स्वर्गीय चोलई तथा रघु उर्फ माइकल निषाद पुत्र स्वर्गीय रामहिते साहनी, निवासी ओम चौक, महुईसुधरपुर, थाना रामगढ़ताल के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को अज्ञात चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर घर में रखे आभूषण, दो की-पैड मोबाइल, एक एंड्रॉयड मोबाइल और 5300 रुपये नकद चोरी कर लिए थे। पीड़ित की तहरीर पर रामगढ़ताल थाने में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

Gorakhpur News: गोरखपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को मिली कठोर सजा

आरोपियों के कब्जे से सामान बरामद

गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के कब्जे से चोरी की एंड्रॉयड मोबाइल, 5300 रुपये नकद, एक पिलास, एक हथौड़ी तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317(2) की बढ़ोतरी भी की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। यदि अन्य चोरी की घटनाओं में उनकी संलिप्तता सामने आती है तो संबंधित मामलों में भी विधिक कार्रवाई की जाएगी।

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से लखनऊ तक सीधी रोडवेज बस सेवा की उठी मांग, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक अंकुर सिंह, उपनिरीक्षक कुश कुमार राय, कांस्टेबल राजू यादव, कांस्टेबल राकेश कुमार गौरव, आरक्षी आशुतोष राय तथा आरक्षी आशीष कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Gorakhpur

Published :  23 July 2026, 2:17 AM IST