Gorakhpur News: रिक्शा में छूटा जेवर और कैश भरा बैग, जानें आगे क्या हुआ?

गोरखपुर पुलिस की सतर्कता और तत्परता एक बार फिर लोगों के भरोसे पर खरी उतरी। थाना गुलरिहा पुलिस ने महज कुछ घंटों के भीतर ई-रिक्शा में छूटे आभूषण और नगदी से भरे बैग को खोजकर उसकी वास्तविक मालकिन को सौंप दिया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 14 May 2026, 8:10 PM IST

Gorakhpur: गोरखपुर पुलिस की सतर्कता और तत्परता एक बार फिर लोगों के भरोसे पर खरी उतरी। थाना गुलरिहा पुलिस ने महज कुछ घंटों के भीतर ई-रिक्शा में छूटे आभूषण और नगदी से भरे बैग को खोजकर उसकी वास्तविक मालकिन को सौंप दिया। पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही की क्षेत्र में जमकर प्रशंसा हो रही है।

क्या है पूरी खबर?

जानकारी के अनुसार थाना गुलरिहा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए जनपद संतकबीरनगर गई हुई थी। शादी समारोह से वापस अपने घर लौटते समय वह ई-रिक्शा से सफर कर रही थी। घर पहुंचने के बाद महिला को अचानक याद आया कि उसका बैग ई-रिक्शा में ही छूट गया है। बैग में कीमती आभूषणों के साथ लगभग 2700 रुपये नगद भी रखे हुए थे। बैग गुम होने की जानकारी मिलते ही महिला के होश उड़ गए और परिवार में हड़कंप मच गया।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला

महिला ने तत्काल थाना गुलरिहा पहुंचकर पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गुलरिहा पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए ई-रिक्शा चालक की तलाश शुरू कर दी। स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया। पुलिस की सूझबूझ और तकनीकी जांच के चलते जल्द ही उस ई-रिक्शा का पता लगा लिया गया, जिसमें महिला का बैग छूट गया था।

UP News: पैतृक संपत्ति विवाद में पुलिस हस्तक्षेप पर हाईकोर्ट सख्त, एसपी सोनभद्र व रायपुर एसओ तलब

पुलिस ने ई-रिक्शा चालक से संपर्क कर बैग को सुरक्षित बरामद कर लिया। जांच के दौरान बैग में रखे सभी आभूषण और नगदी सही सलामत मिले। इसके बाद पुलिस ने पूरा सामान महिला को सुपुर्द कर दिया। अपना खोया हुआ सामान वापस पाकर महिला और उसके परिजनों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने गोरखपुर police की तत्परता और ईमानदार कार्यशैली की जमकर सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

9 महीने कोख में रखने के बाद भी नहीं जगी ममता, मां ने एक झटके में ही कर दिया खौफनाक काम…

इस सराहनीय कार्यवाही में उपनिरीक्षक विजेन्द्र कुमार चौधरी, हेड कांस्टेबल संतोष कुमार, कांस्टेबल अनिल यादव तथा कांस्टेबल मुकेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गोरखपुर पुलिस की यह कार्यवाही न केवल जनता के बीच भरोसा मजबूत करती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि पुलिस आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Location :  गोरखपुर

Published :  14 May 2026, 8:10 PM IST