गोरखपुर में हथियारों के खेल का पर्दाफाश, अवैध असलहा तस्करी के गिरोह का खुलासा

गोरखपुर में अवैध हथियारों के एक नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ा शिकंजा कसा है। कैंट पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में चार ऐसे आरोपी पकड़े गए हैं, जिनके पास से पिस्टल, कारतूस और मैगजीन बरामद हुई है। अब पुलिस इस गिरोह के कनेक्शन और असलहों की सप्लाई चेन की जांच में जुटी है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 1 October 2026, 1:34 AM IST

Gorakhpur: कैंट पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय स्तर पर अवैध असलहों की तस्करी करने के आरोप में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से .32 बोर की दो अवैध पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक अतिरिक्त मैगजीन बरामद की है।

पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कैंट थाने में आर्म्स एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस उनके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुलायम निषाद उर्फ नितेश निवासी डुमरी खास, चौरीचौरा, शैलेन्द्र निषाद निवासी लहसड़ी खैरा टोला, रामगढ़ताल, वीरू साहनी उर्फ गौरव निवासी लहसड़ी बरबसपुर, रामगढ़ताल और चन्दन जायसवाल उर्फ लकी निवासी विशम्भरपुर, चौरीचौरा के रूप में हुई है।

पुलिस का बयान

पुलिस का कहना है कि आरोपी अपने गिरोह के साथ मिलकर अवैध असलहों की तस्करी करते थे। इसी मामले में गिरोह के पांच अन्य सदस्यों को 15 सितंबर 2025 को चार पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।

वहीं, 26 सितंबर 2026 को गिरोह से जुड़े एक अन्य आरोपी को भी एक पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया था। अब चार और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस गिरोह के नेटवर्क और असलहों की तस्करी से जुड़े अन्य कड़ियों की जांच कर रही है।

शादी का वादा, फिर लगा गंभीर आरोप; गोरखपुर में मुकदमा दर्ज होने के बाद युवक गिरफ्तार

शैलेन्द्र का आपराधिक रिकार्ड

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार शैलेन्द्र निषाद के खिलाफ कैंट थाने के मौजूदा मुकदमे के अलावा खोराबार, शाहपुर और रामगढ़ताल थानों में आर्म्स एक्ट, हत्या, गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कुल छह अन्य मुकदमे दर्ज हैं। वीरू साहनी के खिलाफ रामगढ़ताल थाने में तीन अन्य मुकदमे दर्ज हैं। मुलायम निषाद के खिलाफ गगहा थाने में भी एक मुकदमा दर्ज बताया गया है। चन्दन जायसवाल के खिलाफ इस मामले के अतिरिक्त कोई आपराधिक इतिहास पुलिस ने जारी नहीं किया है।

गोरखपुर में साइबर ठगी पर पुलिस का एक्शन, 8 लोगों के खाते में लौटाई गई रकम

कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मी

गिरफ्तारी की कार्रवाई वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक आशुतोष राय, चौकी प्रभारी विश्वविद्यालय अविरल मिश्रा, उपनिरीक्षक राजमंगल सिंह समेत कैंट थाना, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने की। पुलिस बरामद असलहों के स्रोत और आरोपियों के नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

गोरखपुर में हथियारों के खेल का पर्दाफाश, अवैध असलहा तस्करी गिरोह का खुलासा

Location :  Gorakhpur

Published :  1 October 2026, 12:20 AM IST