जनपद में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हरपुर बुदहट थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने राइस मिल से धान की बोरियां चोरी करने के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 10 अदद धान की बोरियां बरामद की हैं।पढिए पूरी खबर

राइस मिल चोरी का खुलासा
गोरखपुर: जनपद में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हरपुर बुदहट थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने राइस मिल से धान की बोरियां चोरी करने के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 10 अदद धान की बोरियां बरामद की हैं। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह पर करारा प्रहार माना जा रहा है।
क्या है पूरी खबर?
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष हरपुर बुदहट विवेक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 008/26 धारा 305(E) बीएनएस से संबंधित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में सुरेन्द्र यादव पुत्र स्वर्गीय श्यामकिशुन यादव और शहजादे पुत्र जमील, दोनों निवासी ग्राम मझौरा, थाना हरपुर बुदहट शामिल हैं।
मुकदमा दर्ज
पुलिस के अनुसार, वादी द्वारा तहरीर दी गई थी कि उनके राइस मिल से अज्ञात चोरों ने धान की बोरियां चोरी कर ली हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को चोरी की 10 बोरी धान के साथ धर दबोचा। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
शातिर अपराधी
गिरफ्तार अभियुक्त सुरेन्द्र यादव का आपराधिक इतिहास खासा लंबा है। उसके खिलाफ हरपुर बुदहट थाने में मारपीट, चोरी, आर्म्स एक्ट, लूट, धमकी और अन्य गंभीर धाराओं में एक दर्जन से अधिक मुकदमे पूर्व से पंजीकृत हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह क्षेत्र में शातिर अपराधी के रूप में जाना जाता है। वहीं दूसरा अभियुक्त शहजादे भी इसी मुकदमे में नामजद है।
इन IPS और IAS की जोड़ियों ने सोशल मीडिया पर खूब मचाया तहलका, पढ़ें UPSC से लेकर शादी तक की कहानी
इस पूरी कार्रवाई को थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक विशाल यादव, हेड कांस्टेबल अभोरिक यादव और हेड कांस्टेबल पवन कुमार यादव की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस खुलासे से क्षेत्र के राइस मिल संचालकों और व्यापारियों ने राहत की सांस ली है।