गोरखपुर में चोरी का खुलासा, जेवरात और अहम दस्तावेज बरामद; आखिर कैसे पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

गोरखपुर में एक घर का ताला टूटने के बाद जो हुआ, उसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी। चोरी हुए जेवरात और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की तलाश में जुटी पुलिस को जांच के दौरान ऐसा सुराग मिला जिसने मामले की दिशा ही बदल दी। आखिर आरोपी तक पुलिस कैसे पहुंची।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 7 June 2026, 5:27 PM IST

Gorakhpur: गीडा थाना पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और आधार कार्ड बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 6 जून को गीडा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और आधार कार्ड चोरी कर लिया था।

पीड़ित की तहरीर पर थाना गीडा में मुकदमा संख्या 251/2026 धारा 305 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

पुलिस ने टीम बनाकर की कार्रवाई

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी सोनू वर्मा पुत्र सिकंदर वर्मा निवासी गोपालपुर थाना गोला, वर्तमान पता ढाला नौसड़ थाना गीडा को गिरफ्तार कर लिया।

देवरिया स्वास्थ्य विभाग में महाविस्फोट, CHC अधीक्षकों का सामूहिक इस्तीफा; CMO पर प्रताड़ना का आरोप

चोर के पास से बरामद हुए गहने

पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण बरामद किए गए। बरामद सामान में एक जोड़ी चांदी की पायल, एक चांदी का कड़ा, एक जोड़ी सोने की छोटी बाली, एक जोड़ी टप्स, एक जोड़ी झुमका, एक मंगलसूत्र तथा चोरी किया गया आधार कार्ड शामिल है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता की बढ़ोत्तरी भी की गई है।

प्रयागराज में रिश्ते तार-तार: जिसे अपना समझती थी वही निकला दरिंदा, 14 साल की बच्ची की आपबीती सुन कांप उठेंगे आप

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसने इससे पहले भी किसी अन्य चोरी की घटना को अंजाम दिया है या नहीं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पाण्डेय, उपनिरीक्षक अंजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक बृजेश यादव, कांस्टेबल अखंड प्रताप सिंह तथा कांस्टेबल अनिल यादव शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Location :  Gorakhpur

Published :  7 June 2026, 5:27 PM IST