गोरखपुर: डिवाइडर बना जानलेवा, बरातियों से भरी कार की भीषण टक्कर

गोला क्षेत्र में मंगलवार रासत एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को चीख-पुकार में बदल दिया। गोला विद्युत उपकेंद्र के पास राम-जानकी मार्ग पर तेज रफ्तार बरातियों की कार अनियंत्रित होकर नवनिर्मित डिवाइडर से जा टकराई।

Updated : 6 May 2026, 4:57 PM IST

Gorakhpur: गोला क्षेत्र में मंगलवार रासत एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को चीख-पुकार में बदल दिया। गोला विद्युत उपकेंद्र के पास राम-जानकी मार्ग पर तेज रफ्तार बरातियों की कार अनियंत्रित होकर नवनिर्मित डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रात करीब 10 बजे अचानक चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और कार सीधे डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और चीख-पुकार गूंज उठी।

मानवता की मिसाल पेश

घटना के तुरंत बाद पास स्थित पावर हाउस पर तैनात कर्मचारियों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। एसएसओ अनुपम सिंह कुशवाहा, पवन कुमार, बलजीत कुमार, चंदन कुमार और उदयभान भारती समेत अन्य लाइन स्टाफ ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गोला भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

विधायक रागिनी का BJP पर हमला, महिलाओं के सम्मान पर उठाए सवाल

हादसे में घायल लोगों की पहचान ऋषि सिंह (18), संतोष कन्नौजिया (26), प्रिंस सिंह (16), रविकांत सिंह (21), विवेक सिंह (18), शुभम सिंह (17) और कनिष्क गुप्ता (18) के रूप में हुई है। सभी घायल उरूवा थाना क्षेत्र के बथुआ गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

 लगातार हादसों का कारण डिवाइडर

स्थानीय लोगों का कहना है कि राम-जानकी मार्ग पर बना यह डिवाइडर लगातार हादसों का कारण बनता जा रहा है। आए दिन यहां दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि डिवाइडर की बनावट और संकेतक (रिफ्लेक्टर/लाइट) की कमी के कारण वाहन चालकों को रात में इसका अंदाजा नहीं हो पाता, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं।

UP News: खेलते-खेलते मौत, महराजगंज में दो भाइयों की दर्दनाक डूबकर मौत

 सभी घायलों का इलाज जारी

इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द डिवाइडर पर सुरक्षा संकेतक, प्रकाश व्यवस्था और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके। फिलहाल, सभी घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही

Location :  गोरखपुर

Published :  6 May 2026, 4:53 PM IST