गोरखपुर में गैंगस्टरों की खैर नहीं, फरार दो आरोपियों पर इनाम घोषित, तलाश शुरू

गोरखपुर में पुलिस के एक्शन से अपराधियों में हड़कंप मच गया है। गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे दो आरोपियों पर अब शिकंजा कसते हुए पुलिस ने इनाम घोषित कर दिया है। गिरफ्तारी से बच रहे इन आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 7 September 2026, 11:16 PM IST

Gorakhpur: अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोरखपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमों में वांछित चल रहे दो फरार आरोपियों पर शिकंजा कस दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया है। दोनों आरोपी थाना रामगढ़ताल में पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के मुकदमों में वांछित हैं और गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे हैं।

पुलिस के अनुसार थाना रामगढ़ताल में पंजीकृत मुकदमा संख्या 283/25 में उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) की धारा 2(b)(I), 2(b)(VIII), 2(b)(XI) और 3(1) के तहत कार्रवाई की गई है। इस मामले में वांछित आरोपी सैय्यद अली रिजवी पुत्र आस मोहम्मद, निवासी ग्राम रौतापुर, पोस्ट चन्दहर, थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद संतकबीर नगर, पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

फरार आरोपी

इसी क्रम में थाना रामगढ़ताल में ही पंजीकृत मुकदमा संख्या 431/26 में गैंगस्टर एक्ट की धारा 2(b)(I), 2(b)(XI) और 3(1) के तहत वांछित चल रहे लालू यादव पुत्र रमेश यादव, निवासी मसान पाकत बासुडिला, थाना गगहा, जनपद गोरखपुर, पर भी 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है।

गोरखपुर में वकीलों की मौत पर एक्शन: गोरखपुर हादसे में जेई-ठेकेदार समेत कई जिम्मेदारों पर मुकदमा, जांच शुरू

पुलिस का बयान

पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी संबंधित अभियोगों में वांछित हैं और वर्तमान में फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया है। संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

दहेज हत्या में दोषी ठहराया गया सुनील साहनी, गोरखपुर कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा; लगा 60 हजार का जुर्माना

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ की ओर से इनाम घोषित किए जाने के बाद दोनों फरार आरोपियों पर गिरफ्तारी का दबाव और बढ़ गया है। पुलिस उनकी गतिविधियों और संभावित ठिकानों के बारे में जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले और गैंगस्टर एक्ट के मामलों में वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Location :  Gorakhpur

Published :  7 September 2026, 11:13 PM IST