Gorakhpur: रिश्ते हुए शर्मसार, जिसे निभाना था पिता का फर्ज, उसी ने रची खौफनाक साजिश

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में शनिवार को रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार स्थित मानस विहार कॉलोनी से लापता हुए पांच वर्षीय मासूम की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके सौतेले पिता को गिरफ्तार किया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 28 November 2026, 11:45 PM IST

Gorakhpur: शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार स्थित मानस विहार कॉलोनी से लापता हुए पांच वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बच्चे को कार में बैठाकर अगवा किया और हत्या की नीयत से राप्ती नदी में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पूछताछ में आरोपी ने बच्चे से ईर्ष्या रखने की बात स्वीकार की है। इस सनसनीखेज वारदात के खुलासे के बाद इलाके में लोगों के बीच आक्रोश और शोक का माहौल है।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान रितिक यादव पुत्र फूलचन्द यादव निवासी ग्राम मटिहरा, थाना सहजनवां, हाल पता पादरी बाजार काली मंदिर के पास, थाना शाहपुर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ शाहपुर थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 551/2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 140(1) और 238 के तहत कार्रवाई की गई है।

सौतेले पिता ने रची खौफनाक साजिश (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)

पुलिस का बयान

पुलिस के मुताबिक, 26 नवंबर 2026 को बच्चे की मां ने शाहपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका पांच वर्षीय बेटा घर से लापता हो गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण के आरोप में धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया। मासूम की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस ने चार अलग-अलग टीमें गठित कर तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सर्विलांस की मदद से भी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई गई। जांच में सामने आया कि बच्चे का सौतेला पिता रितिक यादव घटना वाले दिन सुबह उसे उसकी मां की जानकारी और सहमति के बिना बहला-फुसलाकर अपने साथ कार में बैठाकर ले गया था।

गोरखपुर में मां के प्रेमी ने 5 साल के मासूम की ली जान, पहले किया अगवा, फिर राप्ती नदी में फेंका

बच्चे से ईर्ष्या रखता था कातिल पिता

पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बच्चे से ईर्ष्या रखता था। इसी वजह से उसने मासूम को रास्ते से हटाने की नीयत से नदी में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। विवेचना में अपहरण के मामले को हत्या, व्यपहरण और साक्ष्य मिटाने से संबंधित धाराओं में तरमीम कर दिया गया।

गोरखपुर में मां के प्रेमी ने 5 साल के मासूम की ली जान, पहले किया अगवा, फिर राप्ती नदी में फेंका

मामले में पुलिस की कार्रवाई

शनिवार को शाहपुर पुलिस ने आरोपी रितिक यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अंजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक गौरव तिवारी, अनूप कुमार चौधरी, कांस्टेबल लवकुश और राधाकृष्णन शुक्ला शामिल रहे।

Location :  Gorakhpur

Published :  28 November 2026, 11:34 PM IST