गोरखपुर में मौत की डोर बेचने वालों पर वार, पुलिस ने ऐसे किया चाइनीज मांझे का भंडाफोड़

गोरखपुर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ पुलिस का बड़ा शिकंजा, राजघाट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चाइनीज मांझे के पांच बंडल और दो चरखी बरामद कर अवैध बिक्री के नेटवर्क पर चोट की है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 16 August 2026, 10:29 PM IST

Gorakhpur: प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए राजघाट पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चाइनीज मांझे के पांच बंडल और दो चरखी बरामद की हैं। कार्रवाई के बाद प्रतिबंधित मांझे की बिक्री करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस के अनुसार, चाइनीज मांझे की बिक्री और इसके इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष राजघाट गौरव कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बसंतपुर खास क्षेत्र से इनामुलहक पुत्र अजीजुल हसन, निवासी बसंतपुर खास, थाना राजघाट को प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की कार्रवाई

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से पांच बंडल चाइनीज मांझा और दो चरखी बरामद हुईं। पुलिस ने बरामद मांझे को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना राजघाट में मु0अ0सं0 143/2026, धारा 223, 270, 125 भारतीय न्याय संहिता तथा 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गोरखपुर में नाबालिग पर जानलेवा हमले के केस में बड़ा मोड़! चार्जशीट से दो नाम हटाने का आरोप, पेशकार पर सवाल

चाइनीज मांझे इंसान और जानवरों के लिए जानलेवा

चाइनीज मांझा आम लोगों, राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और पक्षियों के लिए गंभीर खतरा माना जाता है। इसके चलते पुलिस लगातार दुकानों और संदिग्ध स्थानों पर चेकिंग कर रही है। राजघाट पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि प्रतिबंधित मांझे की बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

गोरखपुर में कांवड़ यात्रा के बीच मौत का करंट, डीजे छूते ही दो कांवड़िए झुलसे; एक की गई जान

गिरफ्तारी करने वाली टीम

कार्रवाई में थानाध्यक्ष गौरव कुमार वर्मा, चौकी प्रभारी बसंतपुर उपनिरीक्षक दीनानाथ पाण्डेय, उपनिरीक्षक योगेन्द्र कुमार पाण्डेय, कांस्टेबल राकेश यादव और कांस्टेबल अनिल यादव शामिल रहे।

Location :  Gorakhpur

Published :  16 August 2026, 10:25 PM IST