एक चाकू ने खोल दी पूरी साजिश, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

गोरखपुर में हत्या के प्रयास के एक सनसनीखेज मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। कैंट थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 7 July 2026, 2:36 AM IST

Gorakhpur: जनपद की कैंट थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मामले में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ा दी है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कैंट के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। इस दौरान उपनिरीक्षक आशीष कुमार दुबे व पुलिस टीम ने थाना कैंट में दर्ज मुकदमा संख्या 337/2026 से संबंधित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कार्तिक पाठक, पुत्र महेश चंद्र पाठक, निवासी एसएसपी कंपाउंड, सिविल लाइन, गोलघर तथा राहुल चौधरी, पुत्र शिव शंकर चौधरी, निवासी एसएसपी कंपाउंड, सिविल लाइन, गोलघर, थाना कैंट, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।

ये था मामला

पुलिस के मुताबिक, घटना 5 जुलाई 2026 की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वाहन से टक्कर लगने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी विवाद के दौरान दोनों अभियुक्तों ने जान से मारने की नीयत से वादी पर चाकू से हमला कर दिया। घायल पक्ष की तहरीर के आधार पर थाना कैंट में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

आरोपी के कब्जे से हथियार बरामद

विवेचना के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चाकू बरामद किया। इस बरामदगी के बाद मुकदमे में 4/25 आर्म्स एक्ट की धारा भी शामिल कर ली गई। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच जारी है।

गोरखपुर में युवक की मौत के बाद ऐसा क्या हुआ कि पुलिस जीप तक निशाने पर आ गई?

गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी

गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी पैडलेगंज उपनिरीक्षक आशीष कुमार दुबे, चौकी प्रभारी विश्वविद्यालय उपनिरीक्षक गिरीश मिश्रा, उपनिरीक्षक शशिरंजन, कांस्टेबल आशुतोष पांडे, संजीत यादव तथा आरक्षी प्रदीप चौरसिया, आकाश पटेल और उत्कर्ष यादव शामिल रहे।

गोरखपुर में युवक की मौत के बाद ऐसा क्या हुआ कि पुलिस जीप तक निशाने पर आ गई?

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। हत्या के प्रयास जैसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे अपराधियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी

Location :  Gorakhpur

Published :  7 July 2026, 2:34 AM IST