Gorakhpur: नदी की ओर गई थी बालिका, घंटों बाद पुलिस के एक्शन से परिवार की लौटी मुस्कान

घाघरा नदी की ओर गई 15 वर्षीय नाबालिग के अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया। नदी में किसी अनहोनी की आशंका ने पुलिस की चिंता भी बढ़ा दी, जिसके बाद एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों को तलाश में उतारा गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 12 September 2026, 6:02 AM IST

Gorakhpur: घर से घाघरा नदी की ओर गई 15 वर्षीय नाबालिग बालिका के अचानक लापता होने से परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बेलघाट पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। नदी में संभावित अनहोनी की आशंका को देखते हुए एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस की तत्परता और लगातार प्रयासों के बाद बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, घटना 9 सितंबर 2026 की दोपहर करीब 1:30 बजे की है। वादिनी की 15 वर्षीय नाबालिग बेटी घर से घाघरा नदी की तरफ गई थी, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी वापस नहीं लौटी। बालिका के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने आसपास और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने बेलघाट थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।

उफ! ‘बार-बार गोरखपुर रेफर होने से मरीज परेशान’ देवरिया में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर छात्रों का फूटा गुस्सा, उठाई ये मांगें

तलाश तेज

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल थाना बेलघाट में मु0अ0सं0 242/26 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में अभियोग दर्ज किया। बालिका की तलाश और सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। चूंकि बालिका घाघरा नदी की ओर गई थी, इसलिए पुलिस ने एसडीआरएफ तथा स्थानीय गोताखोरों की सहायता से नदी क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। इसके साथ ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध माध्यमों की मदद से बालिका की तलाश तेज कर दी

लगातार किए गए प्रयासों के बीच पुलिस को सफलता मिली और लापता बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामदगी के बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए पुलिस ने बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बालिका के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।

गोरखपुर में गहनों की चोरी का अनोखा तरीका, खजनी पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

कार्रवाई टीम

पुलिस की इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विनय कुमार, उपनिरीक्षक विवेक अवस्थी, कांस्टेबल साहब लाल, कांस्टेबल अमित खरवार और रिजर्व महिला कांस्टेबल अंजली शामिल रहीं। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बेलघाट के नेतृत्व में की गई।

Location :  Gorakhpur

Published :  12 September 2026, 3:15 AM IST