Gorakhpur: नदी की ओर गई थी बालिका, घंटों बाद पुलिस के एक्शन से परिवार की लौटी मुस्कान
घाघरा नदी की ओर गई 15 वर्षीय नाबालिग के अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया। नदी में किसी अनहोनी की आशंका ने पुलिस की चिंता भी बढ़ा दी, जिसके बाद एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों को तलाश में उतारा गया।