हिंदी
पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया
गाजियाबाद के वेव सिटी थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 18 आपराधिक मामलों में वांछित बदमाश को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान 24 वर्षीय बादल के रूप में हुई है, जो गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर जिलों में सक्रिय एक लूट और छीना-झपटी गिरोह का मुख्य सदस्य था। उसके साथ गिरफ्तार किया गया दूसरा आरोपी क्रिश भी कई वारदातों में शामिल रहा है।
महिला से चेन लूट के बाद फंसे पुलिस के जाल में
हाल ही में वेव सिटी क्षेत्र के मानसरोवर पार्क के पास एक महिला से चेन लूट की घटना सामने आई थी। महिला से सुनहरी चेन छीनने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। इस घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की और एक विशेष टीम गठित की गई।
‘दबंग’ के 15 साल बाद फिर गरजे अभिनव कश्यप, बोले- सलमान खान हैं अपराधी और बदतमीज
पुलिस की टीम ने दबिश देकर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान इनके पास से दो मोटरसाइकिलें, एक सोने की चेन और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों को संबंधित धाराओं में जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
सुनसान जगहों पर अकेली महिलाओं को बनाते थे निशाना
वेव सिटी के ACP प्रियाश्री पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का एक संगठित गिरोह है जिसमें बादल, क्रिश और हिमांशु शामिल हैं। यह गिरोह खासकर सुनसान जगहों और कम भीड़भाड़ वाली सड़कों पर अकेली जा रही महिलाओं को टारगेट करता था। वारदात के बाद ये बाइक से तेज़ी से फरार हो जाते थे, जिससे इनका पीछा करना मुश्किल होता था।
बाराबंकी में अचानक लापता हो रहे बच्चे, पुलिस जांच में हुआ हैरान कर देने वाला खुलासा
बादल पर गाजियाबाद और नोएडा के कई थानों में पहले से ही चोरी, लूट, छीना-झपटी और आर्म्स एक्ट जैसे संगीन मामलों में केस दर्ज हैं। वह पहले भी जेल जा चुका है और जमानत पर बाहर आकर दोबारा अपराध की राह पकड़ ली थी। गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि इस तरह के अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है।
Location : Ghaziabad
Published : 18 September 2025, 3:47 PM IST