DN Exclusive: क्राइम पेट्रोल देखकर 3 बच्चों की मां बनी जल्लाद, जाकिर हत्याकांड में बड़ा खुलासा

गाजियाबाद-नोएडा बॉर्डर से जुड़ा एक रहस्यमयी मामला सामने आया है जिसने रिश्तों और भरोसे की परतों को हिला दिया है। पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले मोड़ सामने आ रहे हैं और पूरा घटनाक्रम धीरे-धीरे ऐसे सच की तरफ बढ़ रहा है जो हैरान करने वाला है।

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 30 June 2026, 12:55 PM IST

Ghaziabad: मोहब्बत कब जानलेवा बन जाए, किसी को कुछ नहीं पता होता। जिस इंसान के लिए अपना सब कुछ कुर्बान करने की कसम खाई जाती है। कभी-कभी उस प्यार में ऐसा मोड़ आता है कि उस इंसान को बड़ी आसानी के साथ मौत की नींद सुलाने में दिक्कतें नहीं होती। गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में जो मामला सामने आया, उसने सभी को हिला कर रख दिया है। इस मामले में डाइनामाइट न्यूज़ की टीम ने गाजियाबाद पुलिस से बातचीत की। बातचीत में काफी कड़ी निकालकर सामने आई है।

हत्या करके पुलिस को गुमराह करने की साजिश

गाजियाबाद पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मूल रूप से गांव मिलक काजी जिला रामपुर का रहने वाला जाकिर नाम का एक युवक राम पार्क एक्सटेंशन कॉलोनी में अपने परिवार के साथ किराए पर रहता था। बीते 23 जून को जाकिर का शव उसी के मकान में फांसी पर लटका हुआ मिला। जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि यह सुसाइड नहीं बल्कि हत्या है। जबकि शुरुआती जांच में सुसाइड लग रहा था, लेकिन जब पुलिस ने पोस्टमार्टम किया तो खुलासा हुआ गला दबाकर हत्या की गई है।

Ghaziabad Murder: एनकाउंटर के बाद खुल रहे राज, पिता नवाब समेत 3 गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

दोनों का था लव अफेयर

पुलिस ने बताया कि जाकिर का किरन नाम की एक महिला से लव अफेयर था। किरन भी पूजा कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी। किरन का जाकिर के घर आना-जाना था। बीते 23 जून को किरन अपनी बहन के साथ जाकिर के घर पहुंची थी।

जाकिर का फाइल फोटो (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)

नोएडा से शुरू हुई थी कहानी

पुलिस ने बताया कि 11 साल पहले किरन और जाकिर दोनों ग्रेटर नोएडा के साकीपुर में रहते थे। यहीं से दोनों का अफेयर शुरू हुआ। जाकिर राजमिस्त्री का काम करता था और किरन का पति धर्मवीर भी जाकिर के साथ मजदूरी करता था। इसी बीच करीब 8 महीने पहले जाकिर अपने परिवार के साथ गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में राम पार्क एक्सटेंशन में रहने लगा। तभी किरन भी अपनी एक बेटी और 2 बेटों के साथ पास में ही मौजूद पूजा कॉलोनी में रहने लगी। पूजा और जाकिर दोनों लिव-इन में रहने लगे थे।

क्राइम पेट्रोल देखकर रची साजिश

पूछताछ में किरन ने बताया कि जाकिर की उसकी बेटी पर गंदी नजर थी। जिसकी वजह से किरन ने अपनी बहन कशिश निवासी गढ़ी कटैया जिला बुलंदशहर के साथ मिलकर हत्या की प्लानिंग की। दोनों ने क्राइम पेट्रोल देखकर हत्या की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। सूत्रों से मिली जानकारी से पता चला है कि दोनों ने करीब 10 से ज्यादा क्राइम पेट्रोल के एपिसोड देखे थे।

Ghaziabad News: जेसीबी से खुदाई बनी मौत का कारण! मिट्टी में दबकर दो मजदूरों ने तोड़ा दम

कैसे और कब दिया वारदात को अंजाम

दोनों बहनों ने बताया कि बीते 23 जून को जाकिर के मोबाइल से उन्होंने ओला टैक्सी बुक की थी। कैब ड्राइवर उसके घर के बाहर आया तो किरन और कशिश ने तीनों बच्चों को कैब में भेज दिया। उसके बाद किरन ने डंडे से जाकिर के सिर पर हमला कर दिया। इस हमले से जाकिर बेहोश हो गया और फिर दोनों बहनों ने पहले अंगोछे से जाकिर का गला घोंटा और फिर फांसी पर लटका दिया।

Location :  Ghaziabad

Published :  30 June 2026, 12:12 PM IST