
सड़कों पर उतर रहा है Gen Alpha (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
New Delhi: दुनिया में इन दिनों Gen Z शब्द अलग अलग कारणों से सुर्खियों में है। लेकिन देश में इन दिनों Gen Alpha की चर्चा भी जोर पकड़ रही है। शिक्षा में सुधार को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू हुआ Gen Z आंदोलन रांची समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचा लेकिन इस बीच सबसे ज्यादा ध्यान उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में हुए और हो रहे Gen Alpha के प्रदर्शन ने खींचा।
उत्तर प्रदेश में विभिन्न मांगों को लेकर छोटे बच्चों को अपने स्कूल, कक्षा और सड़क पर प्रदर्शन करते देखा गया। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले अचानक बढ़े Gen Alpha के प्रदर्शन और नई पीढ़ी की इस सक्रियता को एक बड़े सियासी संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि कम उम्र होने के कारण Gen Alpha वोटर नहीं और इस कारण वह चुनावों के प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित नहीं करता है लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं कि उनके मुद्दे, भोले आंदोलन और बिना पूर्वाग्रह के प्रदर्शन आने वाले चुनावी समीकरणों पर असर डाल सकता है। उनको आंदोलन इन दिनों में राज्य में चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गया है।
Mercedes और BMWकी नींद उड़ाने आ रही है Volvo की यह इलेक्ट्रिक SUV, मिलते हैं स्पेस-एज जैसे फीचर्स!
उत्तर प्रदेश में Gen Alpha का आंदोलन बुंदेलखंड के हमीरपुर से शुरू हुआ, जहां सड़क की मांग को लेकर स्कूली छात्रों ने मार्च किया और जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। अगले दिन हमीरपुर के इन स्कूली बच्चों के साथ उनके अभिभावक और वहां के लोग भी सड़क पर उतरे। Gen Alpha के प्रदर्शन ने व्यापक स्तर पर शासन प्रशासन समेत बड़े लोगों का ध्यान खींचा। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि जो लोग Gen Alpha के साथ प्रदर्शन में आये, वो लोग मतदाता हैं और चुनावों को सीधे प्रभावित करते हैं।
हमीरपुर के बाद फतेहपुर, उन्नाव, आजमगढ़, लखनऊ समेत कई जनपदों में Gen Alpha ने प्रदर्शन किया। खास बात यह कि सभी स्कूली बच्चों के प्रदर्शन का कारण मूलभूत सुविधाएं रहीं। ये बच्चे जर्जर सड़क, स्कूल में लचर सुविधाएं, शिक्षकों की कमी, कक्षाओं में बैठने की अव्यवस्था, शिक्षा की गुणवत्ता जैसे मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
Location : New Delhi
Published : 20 August 2026, 12:05 PM IST