महराजगंज: गौरक्षा धर्मयुद्ध यात्रा पर पहुंचे जगद्गुरु शंकराचार्य का डाइनामाइट न्यूज़ पर एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

गौरक्षा धर्मयुद्ध यात्रा के दौरान महराजगंज पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने और देशभर में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग फिर दोहराई। उन्होंने सरकार को लेकर भी बड़ा बयान दिया।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 20 July 2026, 9:09 PM IST

Nautanwa: ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज गौरक्षा धर्मयुद्ध यात्रा के तहत सोमवार को महराजगंज पहुंचे। यात्रा का उद्देश्य गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने और पूरे देश में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर जनजागरण करना है। यात्रा के दौरान फरेंदा, कोल्हुई, संपतिहा समेत कई स्थानों पर श्रद्धालुओं, गौभक्तों और स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।

गाय केवल आस्था नहीं

डाइनामाइट न्यूज़ से विशेष बातचीत में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण को केवल धार्मिक विषय मानना सही नहीं है, क्योंकि यह संस्कृति, कृषि और पर्यावरण से भी सीधे जुड़ा राष्ट्रीय विषय है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों से एक बार फिर गाय को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा देने और पूरे देश में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग दोहराई।

ये भी पढ़ें- महराजगंज में चलेगा महाअभियान, डीएम का सख्त फरमान-ढाबों, होटलों, ईंट-भट्ठों और दुकानों की होगी चप्पे-चप्पे पर जांच

सरकार से मांग पूरी न होने पर कही यह बात

शंकराचार्य ने कहा कि गौ माता की प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए उन्हें राष्ट्रमाता घोषित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार उनकी मांग स्वीकार नहीं करती है तो वह यही मानेंगे कि उनके प्रयासों में अभी कोई कमी रह गई है। उन्होंने लोगों से इस विषय पर एकजुट होकर गौ संरक्षण के लिए आवाज उठाने की अपील भी की।

अयोध्या मंदिर के दानपात्र मामले पर भी जताई चिंता

अयोध्या के राम मंदिर में दानपात्र से कथित चोरी के मामले पर भी शंकराचार्य ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस घटना से लोगों की आस्था चकनाचूर हो गई है और उनका विश्वास खंडित हुआ है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं से श्रद्धालु बेहद आहत और मजबूर महसूस कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Gorakhpur: धारदार हथियार के हमले से जिंदगी की जंग हारा युवक, देर शाम गांव में क्यों मचा बवाल?

संतों, गौसेवकों और श्रद्धालुओं की रही मौजूदगी

गौरक्षा धर्मयुद्ध यात्रा के महराजगंज पहुंचने पर बड़ी संख्या में संत-महात्मा, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, गौसेवक और श्रद्धालु मौजूद रहे।

Location :  Maharajganj

Published :  20 July 2026, 9:09 PM IST