बदायूं में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गौ रक्षा यात्रा पर विवाद, जानिये पूरा मामला
ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गौ रक्षा यात्रा बदायूं पहुंचने के बाद विवादों में आ गई है। कथा व्यास पं. आचार्य मुमुक्षु कृष्ण ने यात्रा के स्वागत और आयोजन को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि गौ रक्षा की बात करने वालों को अपने साथ जुड़े लोगों पर भी ध्यान देना चाहिए।