कफ सिरप तस्करी मामले में बड़ा एक्शन : शुभम जायसवाल समेत 9 पर गैंगस्टर, पिता निकला मास्टरमाइंड

वाराणसी में कोडीन कफ सिरप मामले में फरार शुभम जायसवाल पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज होने के बाद इंटरपोल भी उसकी तलाश में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि कई देशों से संपर्क कर आरोपी की लोकेशन खोजी जा रही है। देखें इस पूरे मामले की पूरी रिपोर्ट।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 2 May 2026, 3:25 PM IST

Varanasi : जिले अवैध कफ सिरप (Codeine Syrup) कारोबार को लेकर वाराणसी पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। रोहनिया थाना क्षेत्र में कोडीन युक्त कफ सिरप बेचने वाले बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह गैंग लंबे समय से मिलकर अवैध कारोबार चला रहा था और इससे मोटी कमाई कर रहा था।

गैंग का सरगना बना भोला प्रसाद

रोहनिया थाना प्रभारी राजू सिंह की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में भोला प्रसाद जायसवाल को गैंग का मुखिया बताया गया है। आरोप है कि भोला प्रसाद अपने बेटे शुभम जायसवाल और अन्य साथियों के साथ मिलकर कोडीन वाली कफ सिरप का अवैध व्यापार करता था। पुलिस के मुताबिक यह पूरा काम संगठित तरीके से किया जा रहा था।

इंटरपोल की नजर में शुभम जायसवाल

पुलिस के अनुसार, इस मामले में शुभम जायसवाल फरार है और उसकी तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि इंटरपोल भी शुभम की गिरफ्तारी के लिए कई देशों से संपर्क में है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

Sonbhadra: कफ सिरप तस्करी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, कुख्यात तस्कर शुभम जायसवाल के पिता पर कड़ी कार्रवाई

कई जिलों के लोग गैंग में शामिल

जांच में सामने आया कि इस गिरोह में वाराणसी, चंदौली, कानपुर और गाजियाबाद के लोग शामिल हैं। पुलिस ने जिन लोगों को आरोपी बनाया है। उनमें आजाद जायसवाल, महेश कुमार सिंह, शिवाकांत, स्वप्निल केशरी, दिनेश यादव, आशीष यादव और सौरभ त्यागी के नाम शामिल हैं। पुलिस के अफसर ने बताया कि ये सभी मिलकर अवैध कारोबार को बढ़ा रहे थे।

छापेमारी में मिली हजारों बोतलें

पुलिस ने नवंबर में रोहनिया क्षेत्र के भदवार गांव में छापेमारी की थी। इस दौरान एक गोदाम से 18,600 फेंसाडिल और 75,150 कफ सिरप की बोतलें बरामद हुई थीं। जांच में इन सिरप में कोडीन की मात्रा पाई गई थी।

कोर्ट की मंजूरी के बाद दर्ज हुआ केस

पुलिस ने जांच और सबूत जुटाने के बाद कोर्ट से गैंगस्टर एक्ट लगाने की अनुमति मांगी थी। कोर्ट की मंजूरी मिलने के बाद सभी 9 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

Location :  Varanasi

Published :  2 May 2026, 3:25 PM IST