हिंदी
पुलिस ने कार्यकर्ताओ को रोका
Maharajganj: महराजगंज के नौतनवां तहसील का आज गुरुवार को पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने अपने समर्थकों के साथ घेराव किया। उन्होनें एसडीएम को 20 सूत्रीय ज्ञापन दिया। हालांकी आज सुबह से ही तहसील परिसर में कई थानों की पुलिस का पहरा लगा रहा।
क्या है पूरी खबर?
दरअसल, दोपहर बाद पूर्व विधायक के साथ सैकड़ो की संख्या में पैदल मार्च करते हुए समर्थक/ कार्यकर्ता तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील गेट पहुंचे। जहां गेट पर ही पुलिस ने रोक दिया, पुलिस ने सिर्फ अमनमणि को गेट के अंदर ज्ञापन देने जाने की अनुमति दिया। SDM नौतनवा को 20 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर कारवाई की मांग की, जिस पर SDM ने कारवाई का आश्वासन देते हुए पंद्रह दिन का समय मांगा। गेट के बाहर समर्थक खड़े होकर नारेबाजी करते रहे।
प्रशासन से कारवाई की मांग
पूर्व विधायक अमनमणि ने तहसील गेट पर कहा कि भूमाफिया,सरकारी जमीन पर कब्जा, किसानों के हित, तहसील में हो रहे भस्टाचार आदि जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रशासन से कारवाई की मांग लगातार करते आ रहे, दस दिन पहले भी प्रशासन को चेताया था लेकिन कोई कारवाई नहीं हुई।
कार्यकर्ताओ को हाउस अरेस्ट
आज पीड़ितों/समर्थको/नौजवानों के साथ धरने पर बैठने का कार्यक्रम प्रस्तावित था तो सुबह से ही उनके कार्यकर्ताओ को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। फिर भी बड़ी संख्या में लोगों के साथ तहसील पहुँचकर SDM को ज्ञापन सौपा गया है उन्होंने पंद्रह दिन का समय माँगा है। अगर फिर कारवाई नही हुई तो बड़ा आंदोलन करेंगे।
Location : Maharajganj
Published : 30 April 2026, 6:37 PM IST
Topics : Former MLA Latest News Nautanwa Tehsil UP News