रायबरेली में पेंट की दुकान में लगी आग, लाखों का माल खाक

रायबरेली शहर के बीचों बीच देर रात एक पेंट की दुकान में भीषण आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के रिफॉर्म क्लब बी गेट, अस्पताल चौराहा का है, जहां न्यू भारत पेट की दुकान में देर रात अचानक आग भड़क उठी।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 26 April 2026, 10:07 AM IST

Raebareli: रायबरेली शहर के बीचों बीच देर रात एक पेंट की दुकान में भीषण आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के रिफॉर्म क्लब बी गेट, अस्पताल चौराहा का है, जहां न्यू भारत पेट की दुकान में देर रात अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी भीषण थी कि पूरी दुकान जलकर राख हो गई।

यह है पूरा मामला

दुकान मालिक फैज खान के मुताबिक, वह रात करीब 8:30 बजे दुकान बंद कर घर गए थे, देर रात आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, फिलहाल जांच जारी है।

जानकारी के मुताबिक थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रिफॉर्म क्लब बी गेट के सामने, निकट अस्पताल चौराहा सुपरमार्केट रोड पर स्थित न्यू भारत पेट की दुकान में देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि पूरी दुकान जलकर राख हो गई और लाखों रुपये का माल नष्ट हो गया।

रायबरेली में खाना बनाते समय ऐसा क्या हुआ कि घर खाक हुआ

दुकान संचालक फैज खान ने बताया कि वह रोज की तरह दुकान रात करीब 8:30 बजे बंद करके घर चले गए थे। उसके बाद करीब 10:00 बजे उनके मोबाइल पर सूचना आई कि दुकान में आग लग गई है। जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि पूरी दुकान आग की चपेट में है और सामान जलकर खाक हो चुका है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत और घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया

फैज खान ने बताया कि आग लगने से उनकी दुकान का पूरा माल नष्ट हो गया है, जिससे उन्हें लाखों रुपये का भारी नुकसान हुआ है। अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य तकनीकी कारण से आग लगी हो सकती है,

मणिरत्नम की इस फिल्म में फिर काम करेंगी ऐश्वर्या राय..अमिताभ बच्चन भी आयेंगे नजर

वहीं स्थानीय लोगों में आग की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया आसपास की दुकानों और इलाके के लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की।

Location :  Raebareli

Published :  26 April 2026, 10:07 AM IST