हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय दक्षिण भारतीय फिल्मकार मणिरत्नम की फिल्म में फिर काम करती नजर आ सकती है।
बॉलीवुड में चर्चा है कि दक्षिण भारतीय निर्देशक मणिरत्नम एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय की मुख्य भूमिका होगी।
फिल्म में सुपर डुपर हिट फिल्म ‘बाहुबली’ में ‘कटप्पा’ का किरदार निभाने वाले सत्यराज की भी अहम भूमिका होगी। मणिरत्नम की आगामी बिग बजट फिल्म ‘पोन्निनी सेल्वम’ में इस फिल्म में सत्यराज, ऐश्वर्या राय के पति के किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा उनके ससुर अमिताभ बच्चन भी दिखाई दे सकते हैं।

कहा जा रहा है कि मणिरत्नम ने अपनी इस फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या दोनों को ही एप्रोच किया है।
मणिरत्नम की इस बिग बजट, मल्टीस्टारर फिल्म एक तमिल उपन्यास पर आधारित कहानी है जिसमें ऐश्वर्या एक राजकुमारी के किरदार में नजर आने वाली हैं।
जो एक राजा से शादी करती है लेकिन वह अपनी रानी होने की ताकत का गलत इस्तेमाल करने लगती है।

ऐश्वर्या राय ने अपने सिने कैरियर की शुरूआत वर्ष 1997 में प्रदर्शित मणिरत्नम की तमिल फिल्म ..इरूअर ..से की थी।
इसके बाद ऐश्वर्या ने मणिरत्नम की फिल्म ‘गुरू’ और ‘रावण’ में भी काम किया है।
Published : 20 April 2019, 5:35 PM IST
No related posts found.