
नीतू सिंह को भेंट देते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव
Fatehpur: फतेहपुर जनपद के देवमई विकासखंड स्थित मिराई गांव की बेटी नीतू सिंह ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर एशियाई मंच पर भारत का परचम लहराया है। छठी एशियन योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में हिस्सा लेते हुए नीतू ने यूएई के पिजौरा में आयोजित प्रतियोगिता में 16 देशों के प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे जिले और प्रदेश के लिए गर्व का विषय बन गई है।
नीतू सिंह की इस शानदार उपलब्धि को देखते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें “प्रतिभा प्रेरणा माता सावित्री बाई फूले पुरस्कार” से सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह रविवार को लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी मुख्यालय पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने नीतू को स्मृति चिन्ह भेंट किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रसिद्ध हास्य कलाकार राजीव निगम भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
नीतू सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी कठिन मेहनत और अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि उन्हें योगासन के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बिंदकी के सुशील पटेल और डॉ. दुर्गेश कुमार का निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन मिला। उनके पिता जितेंद्र सिंह भी इस गौरवपूर्ण क्षण में उनके साथ मौजूद रहे।
नीतू सिंह इससे पहले चार बार राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं और अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि ग्राम्य परिवेश से निकलकर एशियाई स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल करना बड़ी प्रेरणादायक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि नीतू जैसे युवाओं पर पूरे देश को गर्व है।
Fatehpur Crime News: आधी रात की दबिश! पुलिस ने बाइक चोरों के गैंग को किया धराशायी
नीतू की इस सफलता से उनके गांव मिराई और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और मिठाई बांटकर जश्न मनाया। ग्रामीणों ने कहा कि नीतू ने न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे फतेहपुर जनपद का नाम रोशन किया है।
Fatehpur News: लगातार बारिश से दो ग्रामीणों के आशियाने जमींदोज, गृहस्थी का सामान मलबे में दबा
Location : Fatehpur
Published : 26 August 2025, 3:59 PM IST
Topics : DynamiteNews Fatehpur Latest News