हिंदी
सम्मान समारोह आयोजितसम्मान समारोह आयोजित
Fatehpur: एक बार फिर सियासी और संगठनात्मक हलचल तेज होती दिखी। जब धाता नगर पंचायत के शिवाय गेस्ट हाउस में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) का जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बाहर भले ही माहौल शांत दिख रहा हो लेकिन अंदर संगठन की ताकत दिखाने, भविष्य की रणनीति तय करने और आने वाले आंदोलनों की जमीन तैयार करने की साफ झलक नजर आई। मंच से दिए गए संदेशों ने यह संकेत दे दिया कि किसान यूनियन आने वाले समय में जिले में और ज्यादा आक्रामक भूमिका में दिख सकती है।
कार्यक्रम का आयोजन धाता नगर पंचायत स्थित शिवाय गेस्ट हाउस में किया गया। जहां बड़ी संख्या में किसान नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और पत्रकार मौजूद रहे। आयोजन का मकसद संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करना। किसान हितों की लड़ाई में साथ खड़े लोगों को सम्मान देना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के पदाधिकारियों ने अतिथियों के स्वागत से की। जिसके बाद सम्मान समारोह का सिलसिला शुरू हुआ।
फतेहपुर में युवती का शव फंदे से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
समारोह के दौरान जिले के कई पत्रकारों को शॉल, पेन और डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया। धाता ब्लॉक अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं। किसानों की आवाज को मजबूती से आगे पहुंचाने का काम करते हैं। उन्होंने ऐलान किया कि यह सम्मान समारोह हर साल आयोजित किया जाएगा ताकि मीडिया और संगठन के बीच तालमेल और मजबूत हो सके। इसी दौरान उन्होंने यह भी जानकारी दी कि राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का फरवरी माह में फतेहपुर आगमन प्रस्तावित है और इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक उत्तम, जिला अध्यक्ष नवल सिंह, जिला प्रवक्ता दिनेश शुक्ला, जिला सचिव केपी सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह और युवा जिला अध्यक्ष विवेक सिंह भी मंच पर मौजूद रहे। सभी नेताओं ने संगठन की मजबूती और किसानों की समस्याओं पर खुलकर बात रखी।
मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय किसान यूनियन किसानों के हक और अधिकार की लड़ाई लगातार लड़ रही है। उन्होंने कहा कि जब-जब किसानों की आवाज दबाने की कोशिश हुई है, तब-तब मीडिया ने सच्चाई को सामने लाने का काम किया है। पत्रकारों के बिना किसान आंदोलन अधूरा है और मीडिया ही वह कड़ी है जो गांव से लेकर सरकार तक किसानों की बात पहुंचाती है।
फतेहपुर: सरकंडी ग्राम प्रधान को जेल के बाद मिली जमानत, जिले की राजनीति में हलचल तेज
कार्यक्रम में शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष गिरजा शंकर मिश्रा, महिला जिला अध्यक्ष ममता गुप्ता समेत कई संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा खागा से सपा प्रत्याशी रहे पूर्व डीआईजी रामतीर्थ परमहंस, रत्नेश रत्ना, छोटका, प्रवीण सिंह और विजय विधायक समेत कई गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए। अंत में सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
Location : Fatehpur
Published : 27 December 2025, 11:13 PM IST
Topics : BKU Farmers union Fatehpur fatehpur news RakeshT ikait