
किन्नरों के दो गुटों में भिड़ंत(img: Dynamite news)
Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में त्योहारी वसूली को लेकर किन्नरों के दो गुटों के बीच जमकर विवाद और मारपीट हुई। मामला इतना बढ़ गया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उनके साथ भी किन्नरों की झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस और किन्नरों के बीच सड़क पर जमकर धक्का-मुक्की और लात-घूसे चले। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मामला है खखरेरू थाना क्षेत्र के रक्षपालपुर चौराहे का है। जहां गुरुवार को दो किन्नर के गुट त्योहारी वसूल रहे थे इसी दौरान दोनों गुट आमने-सामने या गए और देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जिसने थोड़ी ही देर में इतना उग्र रूप ले लिया की दोनों गुटों में झड़प हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों में लात-घूसे चलने लगे। मौके पर जमकर हंगामा हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
बीच चौराहे पर चल रहे इस हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और विवाद शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन इस दौरान किन्नरों और पुलिस के बीच असलहा छीनने को लेकर विवाद हो गया। पुलिस की मारपीट से गुस्साए किन्नरों ने बीच चौराहे की नग्न प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। बीच सड़क पर पुलिस और किन्नरों के बीच हुई इस झड़प का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। जो कि अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस दौरान खखरे
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कराने की बात कही है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। वायरल वीडियो के आधार पर विवाद की वजह और पुलिस-कर्मचारियों की भूमिका की भी पड़ताल किए जाने की बात कही जा रही है।
Location : Fatehpur
Published : 6 November 2026, 12:18 PM IST
Topics : Fatehpur Fatehpur Police UP News Viral video