जिले के राधानगर थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Fatehpur: फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना गुरुवार को अंदौली पुलिया के समीप की बताई जा रही है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवददाता के अनुसार, मृतका की पहचान दीपू की पत्नी पूजा देवी (25) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार महिला को फांसी के फंदे से उतारकर आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया।
फतेहपुर में SP का बड़ा एक्शन, दरोगा पर गिरी गाज; जानिये किस मामले में हुई कार्रवाई?
घटना की जानकारी मिलते ही बांदा जनपद के मवई गांव से मृतका के मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि करीब चार वर्ष पहले पूजा देवी की शादी दीपू से हुई थी और उनके दो छोटे बेटे हैं। मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर महिला को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका कहना है कि 80 हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर पूजा देवी की हत्या कर उसे फांसी पर लटका दिया गया।
फतेहपुर में लाखों का माल साफ, चोरों ने इस बात का उठाया फायदा, अब पुलिस पर उठी उंगली
वहीं जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि महिला को ‘ब्रॉड डेड’ अवस्था में लाया गया था। इस पूरे मामले में राधानगर थाना प्रभारी विनोद कुमार मौर्य ने कहा कि तहरीर मिलने के बाद जांच की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।