हिंदी
पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना जहानाबाद पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित 25 हजार रुपए के इनामी अंतरजनपदीय आरोपी चांद अली को गिरफ्तार कर लिया।
गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
Fatehpur: पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना जहानाबाद पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित 25 हजार रुपए के इनामी अंतरजनपदीय आरोपी चांद अली को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी चांद अली (28 वर्ष) पुत्र स्व. अकबर अली, मूल रूप से गढ़ी मछरिया, थाना नौबस्ता, कानपुर नगर का निवासी है और वर्तमान में राजा सिंह का गड्ढा, गढ़ी मछलिया, नौबस्ता में रह रहा था। आरोपी के खिलाफ थाना बिंदकी में दर्ज मु.अ.सं. 167/2025 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था।
पुलिस के अनुसार चांद अली का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उस पर चोरी, आर्म्स एक्ट, और गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। आरोपी की लगातार बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
फतेहपुर: अंबेडकर महिला पीजी कॉलेज में हस्तशिल्प मेला का आयोजन, छात्राओं ने दिखाया अपना हुनर
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रणनीतिक तरीके से घेराबंदी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया।
थाना जहानाबाद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी क्षेत्र में किसी परिचित से मिलने आया हुआ है। इस पर पुलिस टीम तुरंत सक्रिय हुई और इलाके में घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले से संबंधित विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष धीरेन्द्र ठाकुर, व.उ.नि. संजय कुमार यादव, कांस्टेबल प्रबल यादव, अश्वनी कुमार, दीपक कुमार, अजय कुमार, बीरू सिंह और आशीष तोमर शामिल रहे। इन सभी पुलिसकर्मियों ने साहस और सतर्कता का परिचय देते हुए वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर पुलिस अधीक्षक के अभियान को सफल बनाया।
फतेहपुर में ओवरलोड वाहनों पर एक्शन, 88 वाहनों से वसूला 3 लाख से अधिक का जुर्माना
पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह गिरफ्तारी पुलिस की एक और बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इससे क्षेत्र में अपराधियों के मनोबल पर प्रभाव पड़ने की उम्मीद है।