Farmer Suicide: किसान नेता सरनाम सिंह ने खुद को मारी गोली, सिधांव गांव में शोक की लहर

फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव गांव में शुक्रवार तड़के एक हृदयविदारक घटना सामने आई। भारतीय किसान यूनियन के पूर्व किसान नेता सरनाम सिंह (70 वर्ष) ने कथित रूप से अपने ही घर में 312 बोर के तमंचे से खुद को गोली मार ली।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 12 December 2025, 4:50 PM IST

Fatehpur: फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव गांव में शुक्रवार तड़के एक हृदयविदारक घटना सामने आई। भारतीय किसान यूनियन के पूर्व किसान नेता सरनाम सिंह (70 वर्ष) ने कथित रूप से अपने ही घर में 312 बोर के तमंचे से खुद को गोली मार ली। घटना सुबह लगभग 4 बजे की बताई जा रही है। गोली की आवाज सुनकर जब परिवार के लोग कमरे में पहुंचे, तब तक सरनाम सिंह की मौत हो चुकी थी।

पुलिस मौके पर पहुंची, हर एंगल से जांच शुरू

गोली चलने की सूचना मिलते ही ललौली थाना अध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरी घटना को आत्महत्या का मामला मानते हुए विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।

Fatehpur: फतेहपुर में स्वच्छता का नया कदम, नगरपालिका परिषद ने की ये अहम सेवा शुरू

थाना अध्यक्ष ने बताया कि, “प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। हालांकि, हम सभी तथ्यों की बारीकी से जांच कर रहे हैं ताकि घटना के असली कारणों का पता लग सके।” इसके बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और कमरे से तमंचा, खाली खोखा तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

पत्नी की मौत के बाद से थे मानसिक तनाव में

ग्रामीणों और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, लगभग एक वर्ष पहले सरनाम सिंह की पत्नी बदामा देवी की करेंट लगने से मौत हो गई थी। पत्नी के निधन के बाद से ही वे मानसिक रूप से काफी टूट चुके थे और अक्सर अकेले में रहना पसंद करते थे। परिवार के सदस्यों ने बताया कि वे पिछले कुछ महीनों से तनाव में नजर आ रहे थे। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आत्महत्या के पीछे पारिवारिक तनाव, अकेलापन या कोई अन्य कारण जिम्मेदार है। पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है।

महराजगंज में DM का औचक निरीक्षण: कस्तूरबा विद्यालय और CHC की खुली पोल, अधीक्षक से स्पष्टीकरण तलब

गांव में छाया मातम, किसानों में शोक

सरनाम सिंह गांव और क्षेत्र के सम्मानित किसान नेता माने जाते थे। किसानों के हक की लड़ाई में वे हमेशा सक्रिय रहते थे और कई आंदोलनों में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

उनकी अचानक मौत से सिधांव बहुआ गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने घटना को बेहद दुखद और चौंकाने वाला बताया। कई लोगों की आंखें नम थीं और हर कोई यही कह रहा था कि सरनाम सिंह का यूं दुनिया छोड़ देना किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों पर अंतिम रूप से कुछ कहा जा सकेगा।

 

Location : 
  • Fatehpur

Published : 
  • 12 December 2025, 4:50 PM IST