
फरेंदा में शव मिलने से हड़कंप
Maharajganj: उत्तर प्रदेश में महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब भैसहिया गांव के पास सड़क किनारे युवक का शव मिला। सड़क के किनारे बांस की झाड़ियों में शव पड़े होने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर फरेंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के मुताबिक सुबह गांव के कुछ लोग सड़क से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर झाड़ियों में पड़े एक व्यक्ति पर पड़ी। पास जाकर देखने पर युवक मृत मिला। घटना की खबर गांव में आग की तरह फैल गई और कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ ग्रामीण इसे सड़क हादसा बता रहे हैं, जबकि कई लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है।
Budaun: युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, पूरा गांव टेंशन में
ग्रामीणों के अनुसार मृतक की पहचान अमित पासवान पुत्र धर्मेंद्र पासवान निवासी सिसहनिया बुजुर्ग थाना पुरन्दरपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक बारात में शामिल होने के लिए मछलीगांव जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसके साथ यह घटना हो गई।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Maharajganj: अंडे के पैसे मांगना पड़ा भारी! चौराहे पर मची अफरा-तफरी
मामले को लेकर फरेंदा सीओ दीपशिखा वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क हादसे का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी।
उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों का पता लगाया जा सके। घटना के बाद भैसहिया गांव समेत आसपास के इलाकों में चर्चा का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द सच्चाई सामने लाने की मांग की है।
Location : Maharajganj
Published : 8 May 2026, 11:49 AM IST