
सोते समय बड़ी चोरी (Img : Google)
Kanpur : जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि अब जनप्रतिनिधियों के घर भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। कल्याणपुर इलाके में भाजपा नेत्री ऋचा शुक्ला के घर में घुसे चोर ने सोते समय ही बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की गश्त व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कैलाश विहार आवास विकास-1 की है। जहां शनिवार देर रात एक चोर गेट फांदकर घर के अंदर घुस गया। बताया जा रहा है कि चोर बेहद चालाकी से सीधे बेडरूम तक पहुंचा और बिना किसी रुकावट के वारदात को अंजाम देता रहा।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि परिवार के लोग गहरी नींद में थे और चोर उनके बिल्कुल पास से मोबाइल उठाकर फरार हो गया। इसके बाद उसने अलमारी में रखे करीब 2 लाख रुपये नकद भी चुरा लिए और आराम से बाहर निकल गया।
कानपुर में शिलापट पर नाम को लेकर बवाल, सपा विधायक और भाजपा पार्षद आमने-सामने
पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में चोर को घर के अंदर प्रवेश करते और चोरी करते साफ देखा जा सकता है। पुलिस अब इसी वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान में जुटी हुई है।
घटना के बाद भाजपा नेत्री ऋचा शुक्ला के परिवार में दहशत फैल गई है। परिजनों का कहना है कि जब जनप्रतिनिधि का घर ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा होता है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। डीसीपी पश्चिम के अनुसार CCTV फुटेज खंगाला जा रहा है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने जल्द आरोपी की गिरफ्तारी का दावा किया है।
Location : Kanpur
Published : 9 June 2026, 6:22 AM IST
Topics : bjp crime news Kanpur News Theft Case UP Police