
टावर पर चढ़ी महिला (Img: Dynamite News)
Etah: एटा जिले के मिरहची थाना क्षेत्र के सिरसा टिप्पू गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला को ऊंचाई पर देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और मौके पर भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही मिरहची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए।
पुलिस के अनुसार, महिला का नाम कविता है, जो एटा के माया नगर की रहने वाली बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद गुस्से में आकर महिला ने यह कदम उठाया। हालांकि पुलिस और स्थानीय लोग महिला को समझाने में जुटे रहे, ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो।
फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है कि महिला को सुरक्षित नीचे उतारा जा सके। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है और महिला को शांत कराने की कोशिश की जा रही है।
Location : Etah
Published : 19 April 2026, 11:49 AM IST
Topics : Domestic Dispute etah news up crime UP News