Etah: पेशाब करने के लिए रुकी गाड़ी… और चल गई गोली! दिनदहाड़े वारदात से सनसनी

एटा में एक युवक को अचानक गोली मारने की घटना ने सभी को चौंका दिया है। आखिर क्यों बनाया गया उसे निशाना, क्या थी पूरी साजिश या कोई पुरानी दुश्मनी? पुलिस जांच में जुटी है लेकिन कई सवाल अभी भी अनसुलझे हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 3 May 2026, 10:29 AM IST

Etah: एटा जनपद के थाना जैथरा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना गांव परौली के पास की बताई जा रही है, जहां कस्बा जैथरा निवासी निशांत गुप्ता एटा जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने गाड़ी रोककर पेशाब करने के लिए जैसे ही नीचे उतरे, तभी अचानक बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

गोली लगते ही निशांत गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

Etah News: शराब के लिए नहीं मिले पैसे तो कलयुगी बेटे ने पिता के साथ किया कुछ ऐसा जो कोई बेटा कभी ना करे, जानें पूरा मामला

आसपास के लोगों से पूछताछ भी जारी

पुलिस ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बदमाशों ने निशांत को गोली क्यों मारी। घटना के पीछे आपसी रंजिश, लूट या अन्य किसी कारण की संभावना को लेकर जांच की जा रही है।

Etah News: आने वाले त्योहारों को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन, कलेक्ट्रेट सभागार में शुरू हुई बड़ी तैयारियां

जैथरा पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुट गई है और इलाके में चेकिंग अभियान भी तेज कर दिया गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Location :  Etah

Published :  3 May 2026, 10:29 AM IST