एटा में दिनदहाड़े चोरी! ग्राहक बनकर आया और लाखों का सोना लेकर फरार… बाजार में हड़कंप

उत्तर प्रदेश के एटा शहर के घंटाघर इलाके में गोपाल ज्वेलर्स पर अज्ञात शख्स ग्राहक बनकर आया और करीब 22.400 मिली ग्राम सोना लेकर फरार हो गया। चोरी गए सोने की कीमत लगभग 3.25 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 11 May 2026, 7:40 PM IST

Etah: एटा शहर के व्यस्त घंटाघर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब गोपाल ज्वेलर्स पर अज्ञात चोर ग्राहक बनकर आया और सोने के आभूषण दिखाने के बहाने करीब 22.400 मिली ग्राम सोना लेकर फरार हो गया। यह पूरी घटना दिनदहाड़े हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि चोरी गए सोने की कीमत लगभग 3.25 लाख रुपये है। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

सोना दिखाने के बहाने की गई चालाकी

दुकान संचालक के अनुसार, आरोपी व्यक्ति पहले एक सामान्य ग्राहक की तरह दुकान पर आया और सोने की अंगूठी दिखाने को कहा। जब दुकानदार ने उसकी मांग पर अन्य दुकान से सोने के आभूषण मंगवाकर ट्रे पर रखे, तभी आरोपी ने मौका देखकर सोने को उठाया और तेजी से दुकान से बाहर भाग गया। पीड़ित संचालक के बेटे ने बताया कि उनके पिता उस समय दुकान पर मौजूद थे, जो बीमार भी हैं, जिससे घटना के समय स्थिति और भी कठिन हो गई।

गोपाल ज्वेलरी शॉप

आखिर कौन है बलिया का राज सिंह ? जो CM शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या में हुआ गिरफ्तार

मौके पर पहुंची पुलिस और व्यापार मंडल

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली नगर इंस्पेक्टर प्रेमपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल राठी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दुकान के आसपास लगे सभी CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

CCTV फुटेज और जांच में जुटी पुलिस

इंस्पेक्टर प्रेमपाल सिंह ने बताया कि यह एक सुनियोजित चोरी प्रतीत हो रही है, जिसमें आरोपी ने बेहद चालाकी से घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आसपास के सभी कैमरों की रिकॉर्डिंग कब्जे में ले ली है और आरोपी के रूट की जांच की जा रही है। चौकी इंचार्ज अंकुश राघव भी टीम के साथ जांच में जुटे हैं।

CCTV के जरिए जांच पड़ताल

UP Crime: Balrampur में रंजिश का खौफनाक अंत, मासूम की गला दबाकर हत्या

पुलिस का मानना है कि आरोपी जल्द ही पहचान में आ जाएगा क्योंकि CCTV में उसके कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। घटना के बाद इलाके में व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और बाजार में सुरक्षा का भरोसा कायम रहे।

Location :  Etah

Published :  11 May 2026, 7:40 PM IST