Etah: जैथरा में अज्ञात बदमाशों ने युवक को मारी गोली, पेशाब करने के लिए गाड़ी रोकते ही हुआ हमला

Etah: पेशाब करने के लिए गाड़ी रोकने पर युवक निशांत गुप्ता को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज से हायर सेंटर रेफर। पुलिस जांच में जुटी।

Updated : 4 May 2026, 5:54 AM IST

Etah: जनपद के थाना जैथरा क्षेत्र में देर रात बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आए। जैथरा से एटा जा रहे एक युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घायल युवक को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहाँ उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

रास्ते में पेशाब करने के लिए रुका था युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कस्बा जैथरा निवासी निशांत गुप्ता अपनी गाड़ी से एटा की ओर जा रहे थे। थाना जैथरा क्षेत्र के गांव परौली के पास उन्होंने पेशाब करने के लिए अपनी गाड़ी रोकी।

Budaun News: सरकारी कर्मचारी ही असुरक्षित! बदायूं में पंचायत सहायक ने क्यों किया सफाई कर्मी पर जानलेवा हमला? जानें पूरा मामला

निशांत का आरोप है कि जैसे ही वह गाड़ी से नीचे उतरे, पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से निशांत लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए।

IAS Transfer in UP: महराजगंज की सबसे बड़ी खबर; DM संतोष कुमार शर्मा का तबादला, बने फिरोजाबाद के डीएम, नए की हुई तैनाती

पुलिस जांच में जुटी, हमलावरों की तलाश तेज

घटना की जानकारी मिलते ही जैथरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है कि आखिर बदमाशों ने निशांत को गोली क्यों मारी? क्या यह रंजिश का मामला है या लूट के इरादे से हमला किया गया, फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। जैथरा पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है।

Location :  Etah

Published :  4 May 2026, 5:54 AM IST