Unnao News: पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, दो को लगी गोली, जानें क्या है पूरा मामला

यूपी के जनपद उन्नाव में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसके चलते पूरा क्षेत्र दहल उठा। पूरी घटना जानने के लिए पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की ये रिपोर्ट

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 12 May 2025, 11:20 AM IST

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ हुई और पूरा क्षेत्र गोली की आवाज़ से गूंज उठा। बता दें कि यह मामला हसनगंज कोतवाली क्षेत्र (Hasanganj Kotwali) का है, जहां सर्विलांस सेल, स्थानीय पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई की और चार लुटेरों को गिरफ्तार किया।

दरअसल, मुठभेड़ में दो लुटेरों के पैर में गोली लग गई और इस दौरान पुलिस को आरोपी से लूट का माल, 2 तमंचे और कारतूस बरामद हुआ। वहीं, पुलिस ने घायल लुटेरों को हसनगंज सीएचसी (Community Health Center) में भर्ती कराया। यह मुठभेड़ चेकिंग के दौरान हुई थी, जिसकी शुरूआत बदमाशों ने की।

ये है पूरा मामला
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार, तीन दिन पहले चार लुटेरों ने एक दंपति को अपना शिकार बनाया और महंगे सामान लूट लिया। बता दें कि दंपति हसनगंज के गंज गांव के निवासी हैं, जिसमें युवक का नाम बबलू और युवती का नाम ममता है। वह अपनी बेटी के साथ बारात में जा रहे थे, तभी लूटेरे बहरौली जहांनपुर गांव के पास बाइक में आए और दंपति को चारों ओर से घेर लिया। जिसके बाद उन्होंने पूरे वारदात को अंजाम दिया।

तमंचे के दम की लूट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उस समय लुटेरे नकाबपोश में आए थे और दंपति से सोने (Gold) के जेवरात और कीमती सामान लूट ले गए। ये लूट उन्होंने तमंचे के दाम पर किया, जिसके चलते दंपति ने अपना सारा कीमती सामान उन्हें सौंप दिया। जिसके बाद वह फरार हो गए।

आरोपियों ने की फायरिंग शुरू
लूट होने के बाद पीड़ित दंपति तुरंत शिकायत करने पास के पुलिस स्टेशन गई, जिसके बाद पुलिस ने कई टीमें गठित की। पुलिन ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का पता लगाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बताते चलें कि जब पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने गई तो दो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरिफ और इब्राहिम बाबा के पैर में गोली लगी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेजा दिया।

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी पुलिस
वहीं, पुलिस ने वाशिम और विकास को भी मौके पर ही पकड़ लिया गया। जब पुलिस ने लुटेरों से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है। मामले को लेकर इंस्पेक्टर संदीप शुक्ला ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाशों का इलाज कराया जा रहा है और आगे की पूछताछ जारी है।

Location :  Unnao

Published :  12 May 2025, 11:20 AM IST